Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने मोहारा फिल्टर प्लांट में एलम की पर्याप्त उपलब्धता
    छत्तीसगढ़

    शहरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने मोहारा फिल्टर प्लांट में एलम की पर्याप्त उपलब्धता

    timesofcgBy timesofcgOctober 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव शहरी क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में मोहारा स्थित फिल्टर प्लांट में पेयजल शुद्धिकरण के लिए आवश्यक रसायन एलम (फिटकिरी) सहित अन्य सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है।
    निगम जल विभाग द्वारा रोजाना रॉ-वॉटर, क्लीयर वॉटर और क्लोरीन की मात्रा का परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही शिवनाथ नदी के जल स्तर की भी सतत निगरानी की जा रही है, ताकि पेयजल व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए।
    इस संबंध में जल विभाग के प्रभारी सदस्य सुनील साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्टर प्लांट का संचालन अमृत मिशन की टीम के द्वारा किया जा रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी भी पूर्ण सतर्कता के साथ निगरानी कर रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया में उपयोग आने वाली सभी आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक है। विशेष रूप से फिटकिरी की अतिरिक्त व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की गई है, ताकि आपात स्थिति में उसका तुरंत उपयोग किया जा सके।
    श्री साहू ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव और नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा भी समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है और अमृत मिशन की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, तकनीकी अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रतिदिन प्लांट का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
    प्रभारी सदस्य ने स्पष्ट किया कि नगर निगम का प्रथम दायित्व नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है और इसके लिए विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था को लेकर निगम कोई समझौता नहीं करता, और तकनीकी टीमों के माध्यम से निरंतर निगरानी और सुधार की प्रक्रिया जारी रहती है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.