Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा : कृषि उपज मंडी में हुई संकल्प सभा, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया 2047 तक विकसित भारत का संकल्प

    October 7, 2026

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का अधिकार, जिले में तैयार हुए 54 हजार से अधिक अधिकार अभिलेख

    October 7, 2026

    राजनांदगांव के 10 प्रमुख उद्योगों ने अपनाई सौर ऊर्जा, 53 मेगावॉट से अधिक क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शहर में चाकू लहराकर डराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, ब्लैक पैंथर टीम की मुस्तैदी से दबोचे गए आरोपी
    राजनांदगांव

    शहर में चाकू लहराकर डराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, ब्लैक पैंथर टीम की मुस्तैदी से दबोचे गए आरोपी

    timesofcgBy timesofcgMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्त पर निकली ‘ब्लैक पैंथर’ टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर धारदार चाकू के साथ लोगों को डराने-धमकाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक आदतन अपराधी भी शामिल है।

    सूचना पर घेराबंदी कर दबोचा

    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए जिले में प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार रात ‘ब्लैक पैंथर’ टीम को सूचना मिली कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराकर राहगीरों को भयभीत कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी भरत पटेल (18), दानिश खान कुरैशी (22) और देवी साहू (21) को पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया।

    आदतन अपराधी है देवी साहू

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से देवी साहू पिता रमेश साहू निवासी पेण्ड्री एक शातिर और आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी थाना लालबाग और कोतवाली में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट के कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। हाल ही में उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई थी।

    पुलिस की कार्रवाई एक नजर में
    बरामदगी: आरोपियों के कब्जे से हमले के उद्देश्य से रखे गए लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए।

    दर्ज मामले: थाना बसंतपुर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 202, 203 और 204/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

    जेल रवानगी: आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया है।

    इनका रहा सराहनीय योगदान

    इस प्रभावी कार्रवाई में बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उपनिरीक्षक इब्राहिम खान, सहायक उपनिरीक्षक गोवर्धन देशमुख, प्रधान आरक्षक महेन्द्र साहू, महिला आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा, राजेश बंदेश्वर सहित ब्लैक पैंथर टीम के अमित सोनी एवं प्रितेश कामड़े की विशेष भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.