Close Menu
    What's Hot

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » संत शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का राजनांदगांव में ससंघ मंगल प्रवेश
    छत्तीसगढ़

    संत शिरोमणि आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का राजनांदगांव में ससंघ मंगल प्रवेश

    timesofcgBy timesofcgJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। दिगंबर जैन समाज के नव पट्टाचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का ससंघ मंगल प्रवेश 13 जनवरी, मंगलवार को राजनांदगांव में होने जा रहा है। यह आयोजन जैन समाज के लिए बड़े हर्ष और गर्व का विषय है। दिगंबर जैन समाज के सचिव सूर्यकांत जैन ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आचार्य श्री का विहार छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश) से राजिम (छत्तीसगढ़) के लिए चल रहा है। उनके साथ 24 मुनियों का विशाल संघ छत्तीसगढ़ की पवित्र धरा को आशीर्वाद देते हुए राजनांदगांव पहुंचेगा।
    सूर्यकांत जैन ने बताया कि आचार्य श्री ने 12 फरवरी को चंद्रगिरी डोंगरगढ़ पर्वत पर दिगंबर जैन आचार्य समाधि सम्राट 108 विद्यासागर जी महाराज की समाधि स्थल के दर्शन किए। इसके बाद, वे पैदल विहार करते हुए 13 जनवरी को शाम 4 बजे गुरुद्वारा चौक, राजनांदगांव पहुंचेंगे।
    आचार्य श्री की मंगल अगवानी में सकल जैन समाज, दिगंबर जैन समाज और शहर की धर्म प्रेमी जनता गुरुद्वारा चौक में एकत्रित होकर उनका स्वागत करेगी। इस अवसर पर सु मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ नगर भ्रमण करते हुए आचार्य श्री दिगंबर जैन मंदिर, गंज लाइन पहुंचेंगे, जहां वे भगवान 1008 श्री नेमिनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद, आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की प्रेरणा से बनने वाले उनके अंतिम प्रकल्प पाषाण के मंदिर का अवलोकन करेंगे।
    सूर्यकांत जैन ने बताया कि इस विशेष अवसर पर उदयाचल प्रांगण में आचार्य श्री की मंगल देशना भी होगी, जिसका लाभ सभी धर्मप्रेमी जनता को मिलेगा। रात्रि विश्राम राजनांदगांव में होने के बाद प्रातः विहार होने की संभावना है।
    दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अशोक झंझरी, सचिव सूर्यकांत जैन और समस्त कमेटी ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे 13 जनवरी को शाम 4 बजे गुरुद्वारा चौक पहुंचकर आचार्य श्री की मंगल अगवानी में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खैरागढ़ के संरक्षण में छुईखदान में 20.88 लाख की खरीदी पर सवाल, जिला पंचायत सीईओ पर भी गंभीर आरोप

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    चिखली पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को पकड़ा, 31 हजार रुपए जब्त

    November 25, 2026

    390 ग्राम गांजा और स्कूटी के साथ युवक गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश

    November 25, 2026

    महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘नई चेतना 5.0’ अभियान का शुभारंभ

    November 25, 2026

    समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसान भागवत साहू को मिल रहा मेहनत का उचित प्रतिफल

    November 25, 2026

    धान खरीदी केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, अवैध धान पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    November 25, 2026

    मवेशी धरपकड़ अभियान : दो दिन में 13 मवेशी पकड़कर भेजे गए रेवाडीह कांजी हाउस

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.