Close Menu
    What's Hot

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » स्वच्छता अपनाने विद्यार्थियों ने ली शपथ, मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छता अपनाने विद्यार्थियों ने ली शपथ, मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश

    timesofcgBy timesofcgSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। महापौर श्री मधुसूदन यादव व निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में शहर में स्वच्छता पखवाड़ा पूरी सक्रियता से मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्कूल परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

    स्वच्छोत्सव थीम पर लिया संकल्प
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने ‘स्वच्छोत्सव – स्वच्छ एवं हरित उत्सव’ थीम को आत्मसात करते हुए स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाएंगे, परिवार व समाज को भी प्रेरित करेंगे, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं करेंगे, डस्टबिन का नियमित उपयोग करेंगे, गीला-सूखा कचरा अलग-अलग रखेंगे एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे।

    हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान का लिया प्रण
    विद्यार्थियों ने वर्ष में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान देने की भी प्रतिज्ञा ली। बच्चों ने अपने विचारों को पेंटिंग के माध्यम से व्यक्त करते हुए आकर्षक चित्रों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण कर पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया।

    बच्चों को दी गई विशेष समझाइश
    कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और नगर निगम के अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि वे देश का भविष्य हैं, और यदि वे आज से ही स्वच्छता की आदतें अपनाएंगे, तो आने वाला भारत स्वच्छ और स्वस्थ बनेगा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया।

    सभी वर्गों की रही सहभागिता
    नगर निगम के इस अभियान में न केवल बच्चे बल्कि शिक्षकगण एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे। शहर के विभिन्न मंदिरों, तालाबों, चौक-चौराहों व उद्यानों में भी स्वच्छता गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे आमजन को स्वच्छता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा की खैरागढ़ इकाई गठित, पुरुष और महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

    November 23, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026
    Top Posts

    दीपावली मिलन में महिलाओं ने बल्ले से दिखाया दम, आंवला नवमी पर पूजा-अर्चना के बाद खेला क्रिकेट

    November 24, 2026

    राजपूत समाज की एकता और संगठन मजबूती पर बनी सहमति, हर माह होगी संयुक्त बैठक

    November 24, 2026

    रात के अंधेरे में छोटे व्यापारियों की दुकानें ढहाना अन्यायपूर्ण, 24 घंटे में आजीविका बहाल करे नगर निगम : जितेंद्र मुदलियार

    November 24, 2026

    रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाकर विवाद करने वाले दो भाइयों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 23, 2026

    एंबुलेंस चालक से मारपीट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

    November 23, 2026

    राजनांदगांव में 7 दिन में 29820 मीट्रिक टन धान खरीदी, अवैध भंडारण पर 31 प्रकरणों में 2855 क्विंटल जब्त

    November 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.