Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » हॉकी की नर्सरी को मिली करोड़ों की सौगात, महापौर के घर पहुंचकर जताया आभार
    खेल

    हॉकी की नर्सरी को मिली करोड़ों की सौगात, महापौर के घर पहुंचकर जताया आभार

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले की पहचान मानी जाने वाली हॉकी की नर्सरी को करोड़ों रुपए की सौगात मिलने पर जिला हॉकी संघ राजनांदगांव का प्रतिनिधिमंडल सुबह महापौर मधुसूदन यादव के निवास पहुंचा और आभार व्यक्त किया। हॉकी संघ और जिले की जनता की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

    प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, संयुक्त सचिव प्रिंस भाटिया, खेलो इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद सहित नीलम जैन, खेमराज सिन्हा, किशोर धीवर, आशीष सिन्हा, मनीष कुशल यादव और कृष्णा यादव शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने महापौर को फूलमाला पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट किया और मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की।

    हॉकी संघ ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव को इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरा होने का श्रेय दिया। संघ ने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों के संयुक्त और सतत प्रयासों से राजनांदगांव को खेल सुविधाओं के क्षेत्र में एक साथ कई बड़ी सौगातें मिली हैं।

    कई वर्षों से लंबित थीं मांगें
    उल्लेखनीय है कि हॉकी की नर्सरी स्थित अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट (नवीनीकरण), अन्य विकास कार्यों, एथलेटिक्स संघ द्वारा रनिंग ट्रैक निर्माण और अन्य खेल संघों की मांगें बीते कई वर्षों से लंबित थीं, जो पिछली सरकार में पूरी नहीं हो सकी थीं। जिला हॉकी संघ ने लगातार विधायक और महापौर के माध्यम से पत्राचार कर खिलाड़ियों की जरूरतों से अवगत कराया।

    महापौर मधुसूदन यादव ने इन मांगों को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद संतोष पांडेय के समक्ष रखा। इसके बाद स्वीकृति की दिशा में गंभीर प्रयास शुरू हुए। इसी क्रम में महापौर की अगुवाई में हॉकी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ कलेक्टर जितेंद्र यादव से सौजन्य मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में नए एस्ट्रोटर्फ की आवश्यकता पर चर्चा की। कलेक्टर ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शासन को एस्टीमेट भेजकर बजट स्वीकृति के लिए पत्राचार किया।

    करीब 6.04 करोड़ की मंजूरी
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान महापौर के साथ जिले के सभी खेल संघों की स्टेडियम में बैठक लेकर खिलाड़ियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई की। इसके परिणामस्वरूप शासन ने एस्ट्रोटर्फ नवीनीकरण, भवन व सड़क निर्माण कार्यों के लिए करीब 6 करोड़ 4 लाख रुपए की स्वीकृति दी।

    इसके अलावा शहर में एथलेटिक्स रनिंग ट्रैक निर्माण के लिए 9 करोड़ 34 लाख 26 हजार रुपए और खेल संबंधी अन्य विकास कार्यों के लिए सीएसआर मद से 50 लाख रुपए की मंजूरी भी मिली है।

    स्वीकृति की जानकारी मिलते ही जिला एथलेटिक्स संघ, अन्य खेल संघों और भाजपा पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने भी विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री अरुण साव, सांसद संतोष पांडेय और महापौर मधुसूदन यादव का आभार जताया। निगम अध्यक्ष टोपेंद्र (पारस) वर्मा सहित महापौर परिषद और पार्षदों ने इसे राजनांदगांव के खेल भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.