Close Menu
    What's Hot

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    गरबा आयोजनों में सांस्कृतिक मर्यादा और सुरक्षा की मांग, हिंदू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन

    October 5, 2026

    राजगामी संपदा न्यास राजनांदगांव की अध्यक्ष की नियुक्ति पर विवाद गहराया, फर्जी निवास प्रमाण देने का आरोप

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती पर खेल भावना का उत्सव, शहर में निकली भव्य रैली
    खेल

    हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती पर खेल भावना का उत्सव, शहर में निकली भव्य रैली

    timesofcgBy timesofcgAugust 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, राजनांदगांव से लेकर गौरव पथ स्थित मेजर ध्यानचंद स्मारक तक खेल प्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिले के विभिन्न खेल संघों व हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मेजर ध्यानचंद जयंती को खेल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
    सुबह 7.30 बजे अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से खिलाड़ियों की रैली निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुंची। यहां हॉकी सम्राट मेजर ध्यानचंद, ओलंपियन एरमन आर. बेस्टियन और आर.एन. पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के बाद रैली पुनः स्टेडियम पहुंची, जहां संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को वैश्विक पहचान दिलाई। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाकर भारत को गौरवांवित किया। 570 से अधिक गोल करने वाले ध्यानचंद को उनके अद्भुत खेल कौशल के चलते पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
    सांसद ने यह भी घोषणा की कि जल्द ही सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का और बड़ा मंच मिलेगा।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर मधुसूदन यादव ने कहा कि युवा खिलाड़ी ध्यानचंद को अपना आदर्श मानें और खेल में अनुशासन व लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने जिला हॉकी संघ की सराहना करते हुए कहा कि संघ लगातार खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है।
    छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने मेजर ध्यानचंद के 1971 में राजनांदगांव आगमन की यादें साझा करते हुए बताया कि तब उन्होंने शहर की हर गली में हॉकी खेलते बच्चों को देखकर हॉकी की नर्सरी की उपाधि दी थी।
    हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान और मोर खेल मोर गौरव अभियान के तहत तीन दिवसीय खेल कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
    पहले दिन तीन हॉकी मुकाबले खेले गए। सीनियर मॉर्निंग ग्रुप ने डीएचए सीनियर वर्ग को 3-2 से हराया। डीएचए राजनांदगांव ने खेलो इंडिया सेंटर को 4-1 से मात दी। वहीं साई सेंटर राजनांदगांव ने खेलो इंडिया राजनांदगांव को 3-1 से हराया।
    विजेता और उपविजेता टीमों को सांसद संतोष पांडेय ने पुरस्कृत किया। साथ ही एशिया कप प्रो लीग में प्रतिनिधित्व करने वाले लुमेन्द्र साहू और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खुशाल यादव का सम्मान भी किया गया।
    इस अवसर पर आईटीबीपी कमांडेंट मनोज भागुन, व्हॉलीबॉल खिलाड़ी रेखा पदम, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत सिंह, बास्केटबॉल खिलाड़ी लुमेन्द्र साहू समेत अनेक खेल हस्तियां व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    ए. एक्का (सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण), विजय कुमार (आईटीबीपी), शिवनारायण धकेता (सचिव जिला हॉकी संघ), हॉकी कोच भूषण साव, प्रियंका ई. (बास्केटबॉल कोच), कोषाध्यक्ष आशा थॉमस सहित अनेक खेलप्रेमी, पार्षद और खेल संघ के सदस्य कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक शैलेन्द्र तिवारी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन दिव्या धरावत (कोच, साई सेंटर) ने किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.