Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का 21 से 28 दिसंबर तक होगा भव्य आयोजन
    खेल

    5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का 21 से 28 दिसंबर तक होगा भव्य आयोजन

    timesofcgBy timesofcgDecember 16, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 का आयोजन इस वर्ष 21 से 28 दिसंबर तक राजनांदगांव के चीखली स्कूल मैदान में किया जाएगा। 8 दिवसीय इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश की चुनिंदा 12 सर्वश्रेष्ठ टीमों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही राज्य के स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता का अवसर प्रदान करने के लीये 28 टीमों के बिच मुकाबला कराया जायेगा।
    अमरावती एकादश (महाराष्ट्र), आरके रॉय हॉकी अकादमी पटना (बिहार), भोपाल एकादश, सेल हॉकी अकादमी राउरकेला (ओड़िशा), तमिलनाडु एकादश चेन्नई (टीएन), मेंघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर-गाजीपुर (यूपी), स्टेट खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर, जिला हॉकी संघ कवर्धा, जिला हॉकी संघ दुर्ग, खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव, जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर।
    अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे ने बताया कि टूर्नामेंट में 50 प्रतिशत टीम छत्तीसगढ़ से और 50 प्रतिशत टीम अन्य राज्यों से रखी गई हैं। इस अनोखे 50-50 फार्मूला से छत्तीसगढ़ के उभरते खिलाड़ियों को अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों के साथ खेलने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
    प्रतियोगिता को लीग कम नॉकआउट पद्धति में खेला जाएगा, जिससे खिलाड़ियों को अधिक मैच और बेहतर प्रतियोगी माहौल प्राप्त होगा।
    प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु चिखली स्कूल मैदान में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में जिन विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई उसमें, टीमों के आवास और भोजन की व्यवस्था, मैच ऑफिशियल्स की नियुक्ति, अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले मैच बॉल का उपयोग, मेडिकल टीम एवं आपात व्यवस्था, खिलाड़ियों के आवागमन हेतु वाहन व्यवस्था, पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाएं, आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम, बेस्ट प्लेयर एवं बेस्ट दर्शक पुरस्कार की घोषणा शामिल है।
    यह पहली बार है जब पटरी पार क्षेत्र में इतने बड़े स्तर की हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। लीग में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति की भी प्रबल संभावना है।
    प्रतियोगिता से पूर्व सभी टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफियों का भव्य अनावरण किया जाएगा। इसके पश्चात ट्रॉफी टूर निकालकर शहरभर में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाया जाएगा।
    बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ सचिव शिव नारायण धकेता, पार्षद शिव वर्मा, सुनील साहू एवं छोटेलाल रामटेके, विष्णु नंद चौबे, वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश डकालिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, नीलम जैन, भूषण साव, अजय झा, प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराज श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया, मनीष गौतम दिग्विजय श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सिमनकर, चंदन भारद्वाज, योगेश दुबेदी, अभिनव मिश्रा, राजेश निर्मलकर, सुखदेव निर्मलकर, समाजसेवी ललित नायडू, सुरेश डेकाटे, दीपेश चौबे, हारुन खान, अगनू साहू, पप्पू यादव, रजा राजपूत, चंदा साहू, भागवत निषाद, लाल सिंह साहू सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    महापौर एवं आयुक्त ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पदक विजेताओं का सम्मान

    October 4, 2026

    स्पीड हैंडबॉल में राजनांदगांव का डबल धमाल, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में चैंपियन

    October 4, 2026

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.