राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देश पर की गई।
घटना के अनुसार, प्रार्थी ने 26 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नेवी ब्लू रंग की इलेक्ट्रानिक टू-व्हीलर स्कूटी (क्रमांक सीजी 08-एएक्स 6708) सुबह लगभग 7.30 बजे शीतला मंदिर के पास खड़ी थी। जब वह लौटकर आया तो स्कूटी गायब थी। इस पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 516/2025, धारा 303 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि रवि महोबे पिता अकाश महोबे, उम्र 20 वर्ष, निवासी सोनारपारा, चोरी की स्कूटी का नंबर प्लेट निकालकर उसका उपयोग कर रहा है। सूचना पर पुलिस और सायबर सेल ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहूए, सउनि मनमोहन साहू और सायबर सेल के अवध साहू की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
