डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के कलकसा, अमलीडीह और मोहंदी के किसानों को इस वर्ष भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिले में हाल ही में हुए गिरदावरी सर्वे में किसानों की मेहनत से उगाई गई धान की फसल को राजस्व रिकॉर्ड में शून्य दिखाया गया है। यह चौंकाने वाली गलती किसानों में गहरा आक्रोश पैदा कर रही है।
किसानों ने बताया कि गिरदावरी रिपोर्ट में उनकी फसल को शून्य दर्ज किया गया है, जिसका सीधा असर यह होगा कि उन्हें धान खरीदी केंद्रों पर फसल बेचने में वास्तविक रकबा नहीं मिलेगा। यह लापरवाही उन किसानों के लिए बड़ा झटका है, जो पहले से ही मौसम की अनिश्चितता और लागत मूल्य की चुनौतियों से जूझ रहे हैं।
किसानों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कलेक्टर, राजनांदगांव से मुलाकात कर कलकसा, अमलीडीह और मोहंदी क्षेत्र की गिरदावरी रिपोर्ट में हुई अनियमितताओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि किसानों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन्होंने कलेक्टर से पूरे क्षेत्र में पुनः गिरदावरी सर्वे कराने का अनुरोध किया, ताकि किसानों को उनके वास्तविक फसल रकबे के अनुसार रिकॉर्ड में दर्ज किया जा सके।
विधायक हर्षिता का कहना है कि किसानों की हित में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी और उन्होंने प्रशासन से इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने का निर्देश दिया। इस कदम से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
