राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम उपरवाह के आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र में 22 बच्चों की जगह कम बच्चे उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंबनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नन्हे बच्चों से आंगनबाड़ी केन्द्र में दिए जाने वाले गरम भोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में विशेष ध्यान देने के लिए कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र के रसोई रूम एवं स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में साफ-सफाई रखने के लिए कहा। कलेक्टर श्री यादव ने आंगनबाड़ी केन्द्र में पहुंचे महिलाओं से चर्चा कर आंगनबाड़ी केन्द्र से मिलने वाला रेडी-टू-ईट एवं गरम भोजन की जानकारी ली।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
