राजनांदगांव। शहरवासियों को पर्याप्त और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम राजनांदगांव लगातार प्रयासरत है। निगम के जल विभाग का अमला मोहारा फिल्टर प्लांट में 10, 17 और 27 एमएलडी क्षमता वाले संयंत्रों को तीनों पाली में 24 घंटे संचालित कर रहा है।
जल विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन रॉ-वाटर और क्लीयर वाटर का परीक्षण किया जाता है तथा क्लोरिन टेस्ट के जरिए पानी की शुद्धता सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा शिवनाथ नदी मोहारा एनीकट में जल स्तर की भी नियमित निगरानी की जा रही है। वर्तमान में रॉ वाटर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है।
महापौर मधुसूदन यादव और आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर फिल्टर प्लांट के सभी जल संयंत्रों के फिल्टर बेड, चैनल और एरियेशन टैंक की सफाई की जा रही है। साथ ही प्लांट परिसर की छोटी व कटिली झाड़ियों की कटाई कर साफ-सफाई का काम भी जारी है।
नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी सतत निगरानी रखते हुए प्रतिदिन पानी की सप्लाई प्रक्रिया की जॉच कर रहे हैं। जल शुद्धिकरण के लिए फिटकिरी, ब्लीच, क्लोरिन गैस टर्नर सहित सभी आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखी गई है।
नगर निगम का कहना है कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए टीम प्रतिदिन गंभीरता से कार्यरत है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
