डोंगरगढ़। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुढ़ीपार ने विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, कोमल दास साहू, दाऊ भूपेंद्र सिंह, गौतम चंद जैन, आरती महोबिया, रिंकू महोबिया, मधुसूदन साहू, भीखम सिन्हा, ढीलन साहू, भागवत साहू, संतोषी सेन, पारस साहू (तारापाल), मंथीर साहू, तुलसी बोमले, तुलसी महिपाल, जानू साहू, राकेश साहू, मिलाप दास, शत्रुघ्न और लखबंतीन बाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को सशक्त बनाया। दोनों ही नेताओं के योगदान को राष्ट्र कभी नहीं भुला सकता।
कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
