राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और परिकल्पना के फलस्वरूप हुआ था। आज राज्य विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा तथा जनजातीय जीवन का अद्भुत संगम हमें गर्व का अहसास कराता है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी माटी, संस्कृति और लोकजीवन में रची-बसी है, जिसे आगे बढ़ाने का दायित्व हम सबका है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में सुशील लड्ढा, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, संतोष टूरहाते, रोहित तिवारी, हेमलाल ढीमर, राकेश (कालू भाई) सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
