राजनांदगांव। सिख धर्म के संस्थापक प्रथम गुरू तथा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक जी का 556वां आगमन प्रकाश पर्व पर 05 नवंबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इससे पूर्व 03 नवंबर सोमवार को गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा द्वारा शहर में पंच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा मानव मंदिर चौक पहुंची, जहां पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान घोड़ों पर सवार छोटे बच्चें तथा पंच प्यारे एवं शबद कीर्तन करते हुए कीर्तनी जत्थे नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा मानवीय एकता के महान संदेश वाहक श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि धरती पर एक ऐसा सितारा उतरा था जिनके सत्य, प्रेम सदभावना, भाईचारे के सिद्धांत व संदेश आज मानव समाज के लिए मार्गदर्शक है, गुरुनानक देव जी ने जीवन भर मानवता और ईश्वर की प्रार्थना का संदेश दिया था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक जयंती का प्रकाश पर्व मनाया जाता है, गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था, इस पर्व को प्रकाश गुरु पूरब या प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता हैं। गुरु नानक साहिब सिख धर्म के पहले गुरु कहलाते है।
शोभायात्रा के स्वागत में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, शरद खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता, मोहिनी सिन्हा, अशोक फडनवीस, भरत सोनी, अतुल शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, नारायण सोनी, मुस्तफा जोया, तौसिफ गोरी, संदीप जायसवाल, अर्जुन सिंह कुर्रे, सुरेन्द्र गजभिए, रूपेश साहू, नासिर खा, जितेन्द्र सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
