मोहला। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवटटोला ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में नया आयाम स्थापित किया है। केंद्र ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मलिटी सर्टिफिकेशन विद कंडीशनलिटी प्राप्त किया है। यह उपलब्धि केंद्र की समर्पित स्वास्थ्य टीम, सामुदायिक सहभागिता और जिला प्रशासन के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।
11 जुलाई 2025 को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकनकर्ता द्वारा किए गए बाह्य मूल्यांकन में केंद्र ने 79.35 प्रतिशत स्कोर हासिल किया, जो गुणवत्ता मापदंडों पर इसके श्रेष्ठ प्रदर्शन को दर्शाता है। मूल्यांकन में सेवाओं की पहुंच, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और रोगी संतुष्टि जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया था, जिनमें केंद्र ने उल्लेखनीय सुधार दर्ज किए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागढ़े ने इस उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि केवटटोला केंद्र ने साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद समर्पित प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि यह प्रमाणन छह माह के लिए प्रदान किया गया है, जिसके दौरान केंद्र को पहचाने गए सुधार क्षेत्रों पर कार्य करना होगा ताकि पूर्ण गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त किया जा सके।
केवटटोला आयुष्मान आरोग्य मंदिर की यह सफलता जिले में गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और जनोन्मुख स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम मानी जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
