छुईखदान। छुईखदान नगर में सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों पर बाहरी व्यापारियों द्वारा कब्जा जमाने का सिलसिला जारी है। स्थिति अब इतनी गंभीर हो गई है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित सरकारी भूमि पर भी अवैध निर्माण कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, कुछ बाहरी व्यापारी महीनों से नगर के विभिन्न हिस्सों में खासकर कपड़ा, जूता-चप्पल और फल बेचने वाले अस्थायी ठेले लगाकर व्यापार कर रहे हैं। धीरे-धीरे उन्होंने स्थायी झोपड़ीनुमा ढांचे बनाकर कब्जा कर लिया है। बिजली कार्यालय के सामने एक व्यक्ति ने बांस-बल्लियों से झोपड़ी बना ली है, जो साफ साफ सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण का उदाहरण है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह निष्कि्रय है। न तो नियमित निरीक्षण होता है और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई। इसके कारण अवैध कब्जाधारियों का हौसला बढ़ता जा रहा है।
नागरिकों ने बताया कि इन अतिक्रमणों से नगर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रास्ते संकरे हो गए हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई कर सभी अवैध कब्जा हटाए जाएं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त निगरानी सुनिश्चित की जाए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
