डोंगरगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उप जेल डोंगरगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राधिकरण के अध्यक्ष जी. विजय कुमार होता के निर्देशन में तथा सचिव एडीजे निलेश जगदल्ला और तालुका विधिक सेवा समिति डोंगरगढ़ की अध्यक्ष एडीजे श्रीमती प्रतिभा वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर में उपस्थित कैदियों एवं जेल स्टाफ को विधिक सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि जिला एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दहेज, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले तथा अन्य नागरिक विवादों का निपटारा निःशुल्क किया जाता है।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि आगामी 13 दिसंबर 2025 को डोंगरगढ़ न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लंबित प्रकरणों के सौहार्दपूर्ण निपटारे हेतु पक्षकारों को आमंत्रित किया गया।
ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को ध्यान में रखते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा परामर्श केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां ऑनलाइन माध्यम से भी निःशुल्क विधिक परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर पीएलवी अशोक कुमार पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिविर में जेल के विचाराधीन कैदी एवं समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
