राजनांदगांव। ग्राम टेड़ेसरा में पुलिस में शिकायत किए जाने की बात से नाराज युवक ने हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की। सूचना मिलते ही थाना सोमनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, भीखुदास साहू उर्फ राकेश साहू (30 वर्ष), निवासी ग्राम टेडेसरा, पुलिस में की गई शिकायत से आक्रोशित होकर गांव में वाद-विवाद करने लगा। स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवक को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन उसके उग्र रवैए को देखते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर, धारा 126 व 135 (3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। आरोपी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
