Close Menu
    What's Hot

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का हुआ भव्य समापन, बालोद ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती
    खेल

    सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 का हुआ भव्य समापन, बालोद ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीती

    timesofcgBy timesofcgDecember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। पशु चिकित्सकों में आपसी सामंजस्य, भाईचारा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट लीग सीजन-2 का सफल समापन हुआ। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद इन चार जिलों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और पूरे दिन मैदान में रोमांच का माहौल बना रहा।
    मुख्य अतिथि दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. आरआरबी सिंह ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि सभी पशु चिकित्सकों को एकजुट करके खेल में जोड़ना सराहनीय है। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि श्यह कॉलेज और मैदान आप सबका है, ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए।
    उद्घाटन सत्र में पशु चिकित्सा विभाग के संचालक चंद्रकांत वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान कृष्ण की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है। उन्होंने आने वाले वर्षों में इस आयोजन को तीन दिन तक विस्तारित कर अधिक जिलों को जोड़ने का सुझाव दिया।
    प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने कहा कि इस वर्ष चार जिलों की भागीदारी उत्साहजनक रही। हमारा उद्देश्य डॉक्टरों में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना और कार्य-जीवन संतुलन को मजबूत करना है। अगामी वर्ष प्रतियोगिता को और व्यापक रूप देने की योजना है।
    दुर्ग और बालोद के बीच हुए फाइनल मैच में दुर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 86 रन बनाए। जवाब में बालोद की टीम ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए 11 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया और पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रायपुर और राजनांदगांव ने क्रमशः तीसरा स्थान हासिल किया।
    टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज डॉ. उमेश बघेल, बेस्ट बैट्समैन डॉ. निर्मल चेलक, बेस्ट बॉलर डॉ. रोशन कश्यप और बेस्ट विकेटकीपर डॉ. पदम जैन चुने गए। पूरे दिन दर्शकों की भारी भीड़ मैदान के चारों ओर उमड़ी रही।
    आयोजन समिति के सदस्यों डॉ. रविंद्र चौरसिया, डॉ. बी. मुखोपाध्याय, डॉ. सुरेंद्र नायक, डॉ. भुवन नायक, डॉ. तरुण रामटेके, डॉ. सोमेश जोशी और डॉ. आदित्य चंद्राकर को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। कमेंट्री पैनल में डॉ. पदम जैन, डॉ. रामपाल टंडन और डॉ. संतोष आदिल ने लगातार रोमांचक कमेंट्री कर माहौल को जीवंत बनाए रखा।
    कार्यक्रम के दौरान कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव डॉ. बीपी राठिया, उप संचालक दुर्ग डॉ. एसएस सहस्त्रबुद्धे तथा पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के डॉ. एके संत्रा भी उपस्थित रहे।
    सद्भावना क्रिकेट लीग का यह सफल आयोजन प्रदेश के पशु चिकित्सकों में आपसी एकता और खेल भावना को मजबूत करता नजर आया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    महिला हैंडबॉल में राजनांदगांव की टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में बिलासपुर को 15-1 से दी शिकस्त

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026
    Top Posts

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.