Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » धान के बेहतर समर्थन मूल्य से कृषक का घर बनाने का सपना होगा साकार
    छत्तीसगढ़

    धान के बेहतर समर्थन मूल्य से कृषक का घर बनाने का सपना होगा साकार

    timesofcgBy timesofcgDecember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। सरकार द्वारा धान खरीदी में लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से जिले के किसानों को व्यापक सहूलियत मिल रही है। टोकन व्यवस्था से लेकर तौल और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया अब सरल, सहज और किसान-हितैषी बन गई है। मोहला विकासखंड के ग्राम पाऊरझोला के कृषक श्री गंगाराम बोगा इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं।

    श्री गंगाराम ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग सात एकड़ भूमि में उच्च गुणवत्ता वाली धान की खेती की। अनुकूल मौसम और समय पर शासन के सहयोग से उन्हें लगभग 100 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत उन्होंने यह धान उपार्जन केन्द्र में विक्रय किया।

    उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में धान की नाप-तौल पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हुई। किसी प्रकार की अव्यवस्था, विलंब या कटौती की शिकायत नहीं आई। शासन द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य से उन्हें अपनी उपज का उचित मूल्य मिला। इस राशि का उपयोग वे अपने घर के निर्माण में करेंगे, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार होगा।

    ‘तुहंर टोकन’ ऐप से समाप्त हुई किसानों की भागदौड़

    श्री गंगाराम ने ‘तुहंर टोकन’ मोबाइल ऐप की विशेष सराहना की। इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही अपना टोकन ऑनलाइन प्राप्त कर लिया। अब उन्हें समिति के चक्कर लगाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ी।

    ऑनलाइन टोकन मिलने के बाद वे तय समय पर सीधे उपार्जन केन्द्र पहुंचे और आसानी से धान विक्रय किया। इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों का समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है। साथ ही किसानों का भरोसा बढ़ा है और धान खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बन गई है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.