राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने गणतंत्र दिवस की तैयार के मद्देनजर दिग्विजय स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए सभी अधिकारी आवश्यक तैयारी करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम के प्रांगण में ध्वजारोहण स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह में बैठक व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी सहित अन्य व्यवस्था के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, साऊंड सिस्टम, मंच संचालन, साज-सज्जा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं नवाचार पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार वितरण के लिए क्रमानुसार व्यवस्था बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
