Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
    • आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
    • लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
    • मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
    • घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
    • दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
    • राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सुभाष द्वार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई
    Uncategorized

    सुभाष द्वार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष द्वार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष श्री डी.सी. जैन, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सुनील साहू, श्रीमती वर्षा सिन्हा (वार्ड पार्षद), सावन वर्मा, शैकी बग्गा, राजा माखीजा, श्री संदीप बघेल (कनिष्ठ सभापति), श्री शिव वर्मा (वरिष्ठ पार्षद), श्री मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा श्रीवास्तव, सतीश साहू, श्रीमती अमृता सिन्हा, शेखर यादव, पूर्व पार्षद श्री राधेश्याम गुप्ता, श्री शरद सिन्हा, श्री विजय राय, और पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की विशाल आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। महापौर श्री यादव ने नेताजी की जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भारत की आज़ादी में नेताजी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने अपने प्रसिद्ध नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” से पूरे देश को प्रेरित किया और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक निर्णायक भूमिका निभाई। वे भारतीय राष्ट्रीय सेना (आज़ाद हिंद फौज) के संस्थापक एवं प्रमुख थे, साथ ही आज़ाद हिंद सरकार के भी संस्थापक थे। महापौर ने युवाओं से अपील की कि वे नेताजी के आदर्शों पर चलकर देश सेवा में अपना योगदान दें।

    वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा सिन्हा ने भी नेताजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनके वार्ड में सुभाष द्वार और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने आगे कहा, “नेताजी के त्याग और बलिदान के लिए हम सभी उनके ऋणी हैं।” इसके साथ ही पार्षद श्रीमती सिन्हा ने यह भी अपील की कि सुभाष द्वार और प्रतिमा के आस-पास की सफाई का ध्यान रखा जाए और इस दिन वहां बैनर या पोस्टर न लगाए जाएं।

    इस अवसर पर उमेश यादव, दीपक साहू, नीरज शर्मा, शैलेन्द्र अवजट, सोनू यादव, राजू परमार, विकास रूचंदानी, जैयता साहू और वार्ड के अन्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

    कार्यक्रम का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कांग्रेस ने जिला कार्यालय में हल्ला बोला, राशन में कटौती को लेकर खाद्य अधिकारी को घेरा

    December 31, 2025

    खैरागढ़ में श्री सीमेंट परियोजना पर उफना जनविस्फोट

    December 3, 2025
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20260 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20260 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.