Close Menu
    What's Hot

    नगर निगम के 3 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई : महापौर बोले- सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलेगा अनुभव का लाभ

    September 30, 2026

    राइस मिल में शराब के नशे में घुसकर विवाद करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 30, 2026

    मवेशी तस्करी पर तुमड़ीबोड़ पुलिस का बड़ा एक्शन : फरार तीन और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » झीरम घाटी को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर उजागर : भाजयुमो
    राजनांदगांव

    झीरम घाटी को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर उजागर : भाजयुमो

    news_syncBy news_syncSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव के जिलाध्यक्ष चिंटू सोनकर ने झीरम घाटी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस की कथनी और करनी पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी एवं भूपेश बघेल से स्पष्ट जवाब मांगा है। उन्होंने कांग्रेस के राजनांदगांव जिला पदाधिकारी देवेश वैष्णव से जुड़े वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर FIR एवं संगठनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

    चिंटू सोनकर ने कहा कि एक ओर कांग्रेस झीरम घाटी के शहीदों के लिए न्याय की बात करती है और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाती है, वहीं दूसरी ओर उसके जिला पदाधिकारी पर कुख्यात नक्सली हिड़मा के समर्थन से जुड़े गीत पर सार्वजनिक रूप से नृत्य करने का आरोप सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसकी सत्यता की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।

    राजनांदगांव ने झीरम में उदय मुदलियार जी को खोया

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनांदगांव ने झीरम घाटी के नक्सली हमले में अपने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय उदय मुदलियार जी को खोया है। ऐसे में राजनांदगांव कांग्रेस के एक जिला पदाधिकारी से जुड़े इस प्रकार के आरोप अत्यंत गंभीर और पीड़ादायक हैं।

    उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन जैसे सार्वजनिक धार्मिक आयोजन के दौरान यदि नक्सली हिंसा से जुड़े व्यक्ति के समर्थन वाले गीत पर नृत्य किए जाने की बात सामने आती है, तो पुलिस को पूरे मामले की तथ्यात्मक और तकनीकी जांच करनी चाहिए।

    राहुल गांधी और भूपेश बघेल बताएं—कार्रवाई कब होगी?

    चिंटू सोनकर ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपने जिला पदाधिकारी से जुड़े इन आरोपों को लेकर क्या रुख रखता है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो कांग्रेस को संगठनात्मक स्तर पर भी कार्रवाई करनी चाहिए।

    उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच, उसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पुष्टि, गीत की वास्तविक सामग्री एवं संदर्भ की जांच तथा पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच की जाए। अपराध पाए जाने पर संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

    उन्होंने कहा, “झीरम घाटी के शहीदों के प्रति सम्मान केवल राजनीतिक बयानों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। राजनांदगांव ने उदय मुदलियार जी जैसे अपने जनप्रतिनिधि को झीरम में खोया है। इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोष पाए जाने पर कार्रवाई आवश्यक है।”

    कार्यक्रम में दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रशांत गोलू गुप्ता, महामंत्री बलवंत साव, विनोद भारती, भाजयुमो पूर्व जिला महामंत्री गोलू सूर्यवंशी, जिला महामंत्री नोमेश वर्मा, आशुतोष सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जयंत साहू, जिला मंत्री कमलेश प्रजापति, अमन जायसवाल, विवेक वैष्णव, आशु कसार, अभिषेक शर्मा, मंडल अध्यक्ष हिमांशु सोनवानी, गोपाल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री अंशुल कसार, रिभय यादव, आशीष सोरी, रोहित सिन्हा, शत्रुघ्न मानिकपुरी, हर्ष चौधरी, ऋषभ, संस्कार झा,ऋषभ भारती कोषाध्यक्ष राहुल यादव, निखिल सिन्हा, योगेश हजारे, ऋषभ मल्ल, मनोज जैन, उपाध्यक्ष हरीश सोनवानी मंत्री पीयूष लुनिया, अमितेश झा, हर्षवर्धन शर्मा,अभिषेक सोरी ,प्रिंस राजपूत ,आलोक झा कोषाध्यक्ष संयम जैन ,मिहिर यादव ,अमितोझ भाटिया ,पुरुषोत्तम पंचोली ,लक्षणश तिवारी,आशीष साहू, नरोत्तम सिन्हा, विपुल साहू, प्रदीप सोनवानी, तिलक यादव, युग लोधी, करण पाल, क्षितिज सूर्यवंशी एवं सुभाष हटीले सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.