Close Menu
    What's Hot

    कलेक्टर ने पाटेकोहरा बैरियर का किया औचक निरीक्षण, दो वाहनों से 1082 कट्टा धान जब्त

    November 17, 2026

    डोंगरगढ़ में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 17, 2026

    वाहनों के पार्ट्स और कलपुर्जों से भरा अवैध ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा
    राजनांदगांव

    शक्तिधाम में कामधेनु महायज्ञ और गौ-कथा 16 से, आज निकलेगी शोभायात्रा

    news_syncBy news_syncOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शारदीय नवरात्र महोत्सव के अवसर पर शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बापूटोला में 16 से 18 अक्टूबर तक तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ-कथा का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन से पहले 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे 101 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा नवागांव से प्रारंभ होकर ग्राम भ्रमण करते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

    कामधेनु महायज्ञ एवं गौ-कथा के संकल्पकर्ता हरीश यादव ने बताया कि आयोजन को लेकर शहर के विभिन्न वार्डों में बैठकें कर जनसंपर्क किया गया है। इसके साथ ही ‘एक मुट्ठी चावल का दान, गौ माता का सम्मान’ अभियान चलाकर लोगों को आयोजन से जोड़ा गया। शहर के सभी 51 वार्डों में चलाए गए इस अभियान में सर्व समाज के पदाधिकारियों, सेवाभावी संस्थाओं और महिलाओं ने सहयोग किया।

    हरीश यादव ने बताया कि एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को गौ-सेवा से जोड़ना और धार्मिक आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर संपर्क किया गया। इसमें माताओं और बहनों की विशेष भागीदारी रही। आयोजन समिति के अनुसार, जिले में पहली बार इस स्वरूप में आयोजित होने वाले कामधेनु महायज्ञ को लेकर गौ-प्रेमियों और धर्मप्रेमी नागरिकों में उत्साह है। लोग स्वेच्छा से आयोजन में सहयोग कर रहे हैं।

    आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ एवं गौ-कथा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान करना नहीं, बल्कि समाज में गौ-संरक्षण, गौ-सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश देना भी है। आयोजन के माध्यम से लोगों को गौ-संरक्षण के प्रति जागरूक करने और सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

    आयोजन समिति ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के धर्मप्रेमी नागरिकों, गौ-सेवकों और सामाजिक संगठनों से 15 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा तथा 16 से 18 अक्टूबर तक आयोजित महायज्ञ एवं गौ-कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    कलेक्टर ने पाटेकोहरा बैरियर का किया औचक निरीक्षण, दो वाहनों से 1082 कट्टा धान जब्त

    November 17, 2026

    डोंगरगढ़ में नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    November 17, 2026

    वाहनों के पार्ट्स और कलपुर्जों से भरा अवैध ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    November 17, 2026

    राजनांदगांव में भव्य जनजातीय गौरव दिवस : मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एमआरआई मशीन, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने की कई घोषणाएं

    November 17, 2026

    दिग्विजय क्लब पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, वित्तीय लेन-देन पर लगी रोक, तहसीलदार बने प्रशासक

    November 17, 2026

    संविधान रक्षा मार्च में जुटेगी कांग्रेस, वोट रक्षक अभियान को लेकर भी बनी रणनीति

    November 17, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.