राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आजाद चौक मोतीपुर में भव्य तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम पर उल्लास और खुशी के साथ आजादी के उत्सव को मनाने के लिए बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक और नगरवासियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति की भावना को नागरिकों तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए भारत माता की जयकारे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
