राजनांदगांव। गणेश उत्सव के चलते शहर भर में स्थापित विभिन्न गणेश पंडालों का पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की बारीकी से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने तथा आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पंडालों के आसपास किसी प्रकार की भीड़भाड़ या अव्यवस्था न हो।
पुलिस अधीक्षक ने पंडाल समितियों से समन्वय बनाए रखने तथा शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है और आम नागरिकों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, शहर के थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
