राजनांदगांव। ग्राम मुरमुंदा में आयोजित दही-हांडी लूट कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच असामाजिक तत्वों के खिलाफ थाना डोंगरगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। साथ ही, शराब के नशे में वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले दो चालकों पर भी एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
श्री मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गस्त-पेट्रोलिंग की जा रही है। अवैध गतिविधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
दिनांक 31 अगस्त 2025 की संध्या में ग्राम मुरमुंदा में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दही-हांडी लूट का कार्यक्रम शांतिपूर्ण रूप से मनाया जा रहा था। इसी दौरान नशे में धुत होकर मोटरसाइकिल चलाकर राहगीरों को परेशान करने वाले नेम कुमार कदम उर्फ गुलशन (24), निवासी-मुड़पार, थाना-डोंगरगढ़ एवं भीम राव कंवर (23), निवासी बम्हनीभांठा, थाना-डोंगरगढ़ के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, शांति भंग करने एवं वाद-विवाद में हिंसक होने वाले संजय कंवर (24), निवासी ग्राम राका, महेन्द्र बंजारे (32) निवासी ग्राम मुरमुंदा और दिलीप मंडावी (24) निवासी ग्राम बोरसी थाना बेरला को भी धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर एसडीएम के समक्ष उचित कार्रवाई हेतु पेश किया गया है।
पुलिस ने साफ किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
