मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज जिला मुख्यालय के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कृषि विभाग के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की सफाई और दस्तावेज प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर प्रजापति सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग पहुंचीं और विभाग के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। कार्यालय की प्रत्येक अलमारी की जांच करते हुए उन्होंने कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यालय की नियमित सफाई करने और सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं के पोस्टर चस्पा करने को भी सुनिश्चित करने को कहा।
इसके बाद कलेक्टर ने कृषि विभाग का निरीक्षण कियाए जहां कार्यालय और परिसर में सफाई की कमी देख उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को आदेशों का पालन न करने पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ कृषि अधिकारी के कार्यालय में भी सफाई एवं दस्तावेजों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए कलेक्टर ने कड़े निर्देश दिए।
कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बताया कि रजत जयंती वर्ष के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी कार्यालयों एवं परिसर में सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अनावश्यक दस्तावेजों के विनिष्टीकरण के निर्देश दिए गए हैं ताकि कार्यालयों को बेहतर और सुव्यवस्थित बनाया जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभागों में संचालित योजनाओं के बैनर और पोस्टर लगवाकर आम जनता को योजनाओं की जानकारी दी जाएए ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
