Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » खरीफ का आधा सीजन बीत जाने के बाद भी यूरिया संकट बरकरार
    छत्तीसगढ़

    खरीफ का आधा सीजन बीत जाने के बाद भी यूरिया संकट बरकरार

    timesofcgBy timesofcgSeptember 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिले के किसानों के लिए खरीफ सीजन का आधा समय बीत जाने के बावजूद भी यूरिया की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आम आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने किसानों की समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा और तत्काल यूरिया की कमी दूर करने की मांग की।
    भूपेश तिवारी ने ज्ञापन में कहा कि खरीफ का यह समय किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। बारिश के मौसम में धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बढ़त और उत्पादन यूरिया पर काफी हद तक निर्भर करता है। बावजूद इसके, प्रदेश में यूरिया की भारी कमी बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कृषि विभाग इस संकट से निपटने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बना पाया है।
    उन्होंने आगे कहा कि आधा सीजन बीत चुका है, मगर किसानों को जरूरत के हिसाब से मात्र आधी मात्रा में ही यूरिया उपलब्ध हो पा रही है। इस वजह से किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए परेशान हैं। कई जगहों पर निराश होकर किसानों ने आत्महत्या की कोशिश तक की है। वहीं, खुलेआम कालाबाजारी और मुनाफाखोरी भी बढ़ती जा रही है, जिससे हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।
    भूपेश तिवारी ने मांग की कि शासन-प्रशासन तत्काल ठोस कदम उठाकर जिले और प्रदेशभर में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उन्होंने कृषि मंत्री और जिम्मेदार विभागों से कहा कि किसानों की बदहाल स्थिति को देखते हुए जिम्मेदारी से काम करें और इस संकट को दूर करने में तत्परता दिखाएं।
    इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ सदस्य कमलेश स्वर्णकार ने भी प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार को बहुमत देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन यह सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान में विफल रही है। स्वर्णकार ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों और आम जनता को राहत देने के बजाय शराब बिक्री पर ध्यान दे रही है और अपनी तिजोरी भरने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब जनता की उम्मीदों पर खरी उतरने के बजाय छलावा करने वाली सरकार बन गई है।
    इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रभांशु खोब्रागढ़े, राजेन्द्र सोनी, सर्वजीत सिंह भाटिया, अशोक चौबे, आरिफ खान, ऋषि मिश्रा और राजीव यादव शामिल थे। सभी ने एक सुर में मांग की कि किसानों के हित में तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं, अन्यथा आम आदमी पार्टी किसानों के साथ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.