राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से दो वाहन और 9 मवेशी बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश पर की गई।
दिनांक 27 अगस्त 2025 की रात लालबाग पुलिस को मोबाइल के जरिए सूचना मिली थी कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के घर के पास एक पिकअप वाहन में मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरकर महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक वाहन को रोका हुआ था।
वाहन क्रमांक एमएच 49-बीजेड 1691 की तलाशी लेने पर उसमें 9 मवेशी भरे मिले। वाहन चालक कोई भी वैध दस्तावेज, बिक्री रसीद या परिवहन अनुमति नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने मवेशियों और वाहन को जब्त कर लिया। वाहन की कीमत करीब 8.65 लाख रुपये आंकी गई है।
घटना के बाद कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार दबिश देकर फरार आरोपी मोहम्मद वसीम को 2 सितम्बर को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया। इसके अगले ही दिन यानी 3 सितंबर को तीन अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में कीर्तन साहू पिता रत्तीराम साहू (36 वर्ष), निवासी ग्राम मरेठा नवागांव, हुमेश कुमार उर्फ बाटु उइके पिता लखन लाल उइके (29 वर्ष), निवासी मरेठा नवागांव एवं नील कमल कोर्राम पिता मेघनाथ कोर्राम (32 वर्ष), निवासी ग्राम भोथली शामिल है।
पूछताछ के दौरान एक और वाहन टाटा 5 क्रमांक सीजी 08-एल 0305 की जानकारी मिली, जिसे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया। यह वाहन भी तस्करी में प्रयुक्त किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 391ध्25 के तहत धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 (1) (ट) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि अश्विनी यदु, आरक्षक राकेश ठावरे, राकेश धु्रव और रोहित बंजारे की भूमिका उल्लेखनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
