राजनांदगांव। स्टेशनपारा वार्ड नंबर 11 स्थित बालाजी मंदिर परिसर में शेड निर्माण कार्य की शुरुआत विधिवत भूमिपूजन के साथ की गई। विशेष बात यह रही कि भूमिपूजन के तत्काल बाद ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया।
इस मौके पर पूर्व महापौर हेमा देशमुख, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे और शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आसिफ अली मौजूद रहे। पार्षद छोटेलाल रामटेके और मंदिर समिति के संयुक्त प्रयास से यह कार्य प्रारंभ हुआ ह।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जय मुदलियार, श्रीकांत मुदलियार, श्रीनिवासराव, योगेश मुदलियार,ए विशाल गढ़े, मिलिंद रेड्डी, शरद यादव, घनश्याम विश्वकर्मा, देवेन्द्र साहू, इंद्राणी यादव, देवकी यादव, रूबी साहू, लता यादव, चंद्र साहू, गायत्री साहू, किरण साहू, जितेन्द्र साहू, बाबा यादव समेत वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्यजनों ने निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की और सहयोग का आश्वासन भी दिया।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
