राजनांदगांव। थाना बोरतलाव पुलिस ने शराब भट्टी के आसपास संचालित ढाबों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ढाबा संचालकों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 (सी) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास के नेतृत्व में यह कार्रवाई 09-10 सितंबर 2025 को की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब दुकान के पास संचालित कुछ ढाबों में ग्राहकों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। इस पर टीम ने तत्काल रेड मारकर अपना ढाबा, टाइगर ढाबा और सलीम ढाबा में चेकिंग की। सभी ढाबों में शराब सेवन की सुविधा और संसाधन मौजूद पाए गए।
रेड के दौरान गिरफ्तार किए गए ढाबा संचालकों की पहचान राकेश साहू पिता भीखारी साहू (38 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 01, बोरतलाव, अपराध क्रमांक 44/25, धारा 36 (च), आबकारी एक्ट, भुनेश्वर मरकाम पिता छेरकू मरकाम (30 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 04, बोरतलाव, अपराध क्रमांक 45/25, धारा 36 (च), आबकारी एक्ट, शेख सलीम पिता शेख बसीर खान (46 वर्ष), निवासी-इंदिरा नगर, डोंगरगढ़, हाल-रहवासी टाइगर ढाबा, ग्राम-बरनाराकला, अपराध क्रमांक 47/25, धारा 36 (च) आबकारी एक्ट शामिल है।
थाना बोरतलाव पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब भट्टी के आसपास किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई ढाबा संचालक या अन्य व्यक्ति शराब सेवन या बिक्री को बढ़ावा देता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध शराब या उससे जुड़ी गतिविधियों की सूचना थाना स्तर पर तत्काल दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
