राजनांदगांव। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19 सितंबर 2025 को जिलेभर में अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एक साथ कई इलाकों में छापामार कार्यवाही की गई।
नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग थाना क्षेत्र व चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र के चिन्हित इलाकों में दबिश दी गई।
थाना कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड, गौरी नगर, टांकापारा और गंज चौक क्षेत्रों में छापे मारे, वहीं बसंतपुर थाना पुलिस ने जमातपारा, कुआं चौक नंदई, कोठारपारा, बंगाली चाल, शिकारी मोहल्ला, अटल आवास सृष्टि कॉलोनी और शिवनगर देवार मोहल्ला में एक साथ कार्यवाही की।
थाना लालबाग पुलिस ने पेण्ड्री अटल आवास और ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में दबिश दी, जबकि चिखली पुलिस चौकी की टीम ने मोतीपुर, 16 खोली, गौरीनगर, स्टेशनपारा और शंकरपुर में गांजा तस्करों और गोली डीलरों के ठिकानों पर छापा मारा।
इस दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी जुटाई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए हर स्तर पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
