राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति, आगामी धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की व्यवस्था एवं धान परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। 200 हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में गति लाने के लिए कहा। उन्होंने पॉली हाऊस एवं मल्चिंग पद्धति के माध्यम से उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सपोर्ट सिस्टम के लिए नई योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसलों के लिए बांस एवं तार लगाने से लागत में कमी आएगी। इस योजना से किसानों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने केला व पपीता की फसल, कृषि समृद्धि योजना, राज्य पोषित समेकित योजना के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि उद्यानिकी फसलों गेंदा एवं अन्य फूलों की खेती के लिए संभावित लखपति दीदी का चिन्हांकन करें और उन्हें प्रोत्साहित करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मत्स्य संपदा योजना, बंद पड़ी खदानों में केच कल्चर, मछली बिक्री की दुकान के संबंध में जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि रबी फसल में टमाटर, प्याज, गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी को गेंदा फूल की खेती के लिए प्रेरित करें। ऐसे क्षेत्रों का चिन्हांकन करें, जहां कम पानी में भी खेती हो सकती है। बैठक में उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर, उप संचालक उद्यानिकी लाऊत्रे, सहायक संचालक मत्स्य पालन एसके साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
