राजनांदगांव। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व ग्राम सोमनी में 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह होंगे। दशहरा पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
सोमनी दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष आलोक तिवारी, उपाध्यक्ष अंगेश्वर देशमुख व कमल वैष्णव ने बताया कि इस बार भी दशहरा पर्व हर साल की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। राम लीला के मंचन के बाद नयनाभिराम आकाशीय और जमीनी आतिशबाजी होगी। जिसमें लोगों को इस बार नयापन देखने को मिलेगा। आतिशबाजी के लिए कटक उड़ीसा से कलाकारों की टीम पहुंच गई है। जमीनी आतिशबाजी की तैयारी की जा रही है। साथ ही आकाशीय आतिशबाजी भी जोरदार होगी।
समिति के सदस्यों ने बताया कि ग्राम सोमनी क्षेत्र का मुख्य केंद्र बिंदु है। विजयादशमी का उत्सव देखने बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों की उपस्थिति रहती है। बताया गया कि आतिशबाजी के साथ 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। जिसे स्थानीय कलाकार कीर्ति खांडे और रोशन खूंटे की टीम तैयार कर रहे है। दशहरा पर्व पर राम लीला के बाद रात 11 बजे से छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय करने वाले हास्य कलाकार पप्पू चंद्राकर, उपासना वैष्णव, उत्तम तिवारी की छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कला मंच के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
समिति के अंगेश्वर देशमुख ने बताया कि बेहतर और सफल आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारी चंद्रकांत ठाकुर, अभिनव तिवारी, प्रकाश वर्मा, सुखदेव साहू, कैलाश विश्वकर्मा, विवेक साहू, जितेंद्र पांडे, नोहर साहू, अद्वितीय तिवारी, प्रांजल देशमुख, भीखम मारकंडे सहित अन्य सदस्य जुटे हुए है।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
