राजनांदगांव। सिख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा हिंद की चादर नौवें गुरू श्री गुरू तेगबहादुर साहेब जी की 350वीं शताब्दी शहादत को समर्पित 10 दिवसीय शहीदी यात्रा निकाली गई है जो शुक्रवार 03 अक्टूबर को राजनांदगांव शहर आगमन हुआ, जिसको लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्थानीय मानव मंदिर चौक पर यात्रा का फुलमालाओं व भव्य अतिशीबाजी के साथ स्वागत किया गया।
शहीदी यात्रा समूह संगत की अगुवाई नगर-कीर्तन के साथ पहंुची जहां पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के अगुवाई में कांग्रेसजनों द्वारा फुलमाला व आतिशबाजी के साथ स्वागत सत्कार स्वागत किया। इस दौरान श्री छाबड़ा ने कहा कि 350 साल पूर्व हिंदू धर्म की खातिर, तिलक और जनेउ की रक्षा के लिए शहादत देने के कारण ही श्री गुरूतेग बहादुर साहेब को हिंद की चादर के सम्मान से संबोधित किया जाता है।
स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, शकील रिजवी, अतुल शर्मा, प्रज्ञा गुप्ता, मोहनी सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सुरेन्द्र देवांगन, भोला यादव, भरत सोनी, डा. पोषण साहू, सुरेन्द्र गजभिए, इशांक खान, मामराज अग्रवाल, संदीप जायसवाल, संदीप सोनी, सागर ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
- आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा
- लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त
- मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन
- घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
- दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग
- राजनांदगांव में गूंजा ‘महाराणा प्रताप अमर रहें’, हिंदू जागरण मंच ने आरके नगर चौक में मनाई जयंती
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 46 जोड़े बने एक-दूसरे के जीवनसाथी
