
Author: news_sync
डोंगरगढ़। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत इस वर्ष लगभग 220 नारियल के पौधे लगाए गए। अभियान में विद्यालय के पूर्व छात्रों, शिक्षकों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। पौधारोपण अभियान का समापन पूर्व छात्र एवं छुईखदान जनपद पंचायत के सभापति सुधीर गोलछा ने विद्यालय परिसर स्थित मंदिर के सामने नारियल का पौधा लगाकर किया। विद्यालय में पौधारोपण अभियान की शुरुआत डोंगरगढ़ में पदस्थ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी आलोक कलचुरी ने की थी। इसके बाद पूर्व छात्र भीष्म ठाकुर,…
राजनांदगांव। पितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों की स्मृति को सेवा और संवेदना से जोड़ते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना की सदस्यों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों का सम्मान किया। इस दौरान बुजुर्गों को साड़ी, टॉवल, फल, बिस्किट, चॉकलेट और नमकीन के पैकेट वितरित किए गए। वीरांगनाओं ने वरिष्ठजनों के साथ समय बिताया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सेवा भाव भी देखने को मिला। सभी ने बुजुर्गों के साथ बैठकर हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों की सेवा के लिए हर कदम…
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, कैंसर का झूठा झांसा और फिर दुष्कर्म-ब्लैकमेलिंग, शातिर आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाकर ठगी, दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजनांदगांव साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को कैंसर पीड़ित बताकर पीड़िता से सहानुभूति बटोरी और फिर लाखों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। साइबर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोनक सिंह (उम्र 19 वर्ष, निवासी- प्लॉट…
डोंगरगांव। विश्व पशु दिवस के अवसर पर श्री नंदेश्वर जन युवा समिति द्वारा संचालित नंदेश्वर गौशाला में सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल द्वारा सम्मानित छत्तीसगढ़ बेस्ट वालेंटियर पुरस्कार से सम्मानित समाजसेवी प्रदीप शर्मा ने सहभागिता कर युवाओं और कार्यकर्ताओं को वालेंटियर सेवा, कुशल नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदीप शर्मा ने कहा कि समाजसेवा केवल किसी संस्था से जुड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों के लिए समय, श्रम और अपनी क्षमता का उपयोग करना…
राजनांदगांव। कंवार नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम महाकाली मंदिर (बाबूटोला, वार्ड क्रमांक 1) में इस वर्ष 91 मनोकामना ज्योत कलशों की रोशनी से जगमगा जगमगाएगी। हर साल की तुलना में इस बार भक्तों की संख्या और उत्साह दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंदिर में इस बार गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने एवं उनकी महत्ता संवर्धन संरक्षण को जन जन तक पहुँचाने जनजागरण के उद्देश्य से तीन दिवसीय कामधेनु महायज्ञ एवं गौ कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जो जिले में पहली बार हो रहा है। इस…
डोंगरगढ़। प्रसिद्ध तीर्थस्थल मां बमलेश्वरी धाम में आयोजित होने वाले वार्षिक डोंगरगढ़ मेले से पूर्व पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डोंगरगढ़ के विद्यार्थियों ने सामुदायिक सहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की है। विद्यालय के कक्षा नौवीं के छात्रों, कम्युनिटी क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की टीम ने संयुक्त रूप से मंदिर प्रांगण में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम चलाकर श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छोटे मंदिर प्रांगण और पार्किंग स्थल से हटाया प्लास्टिक कचरा शनिवार प्रातः 9 बजे छात्रों ने अभियान की शुरुआत मां बमलेश्वरी के छोटे मंदिर प्रांगण से की। परिसर की गहन…
राजनाँदगाँव. श्री कल्याणिका देवस्थानम में शारदीय नवरात्रि पर्व पूरे उत्साह, उमँग के साथ धूमधाम से मनाने की तैयारी अँतिम चरण में है. डोंगरगाँव मार्ग पर स्थित इस मँदिर में 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के मध्य विविध धार्मिक आयोजन होंगे. श्री कल्याणिका देवस्थानम की देखभाल बाबा निर्वाण अनँतानँद उदासीन महाराज द्वारा की जाती है. वह अमरकँटक (मध्य प्रदेश) के परम तपस्वी बाबा श्री कल्याण दास जी महाराज से दीक्षित हैं. माँ भगवती, बाबा कल्याण दासजी व उदासीन आचार्य श्री चँद्रदेव जी की कृपा से श्री कल्याणिका देवस्थानम में बाबा निर्वाण अनँतानँद उदासीन महाराज के मार्गदर्शन में 11 से 20 अक्टूबर…
राजनांदगांव। शहर में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक फड़नवीस ने नगर निगम प्रशासन से प्रत्येक निर्माण स्थल पर सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड लगाना अनिवार्य करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और भवन निर्माण पर खर्च होने वाली राशि, कार्य की समय-सीमा, तकनीकी विवरण और जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए, ताकि नागरिक भी विकास कार्यों की निगरानी कर सकें। फड़नवीस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2012 और 2016 में निर्माण कार्यों में पारदर्शिता के लिए निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद…
यूजीसी के नियमों पर सर्व समाज का शक्ति प्रदर्शन, सुधार की मांग को लेकर प्रशासन तक पहुंचाई आवाज
राजनांदगांव। यूजीसी के नियमों और आरक्षण व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल अब सामाजिक एकजुटता का रूप लेने लगे हैं। राजनांदगांव में मठपारा स्थित परशुराम भवन में आयोजित बैठक में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे समाज प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। बैठक में नियमों की कमियों, उनके क्रियान्वयन और शिक्षा व्यवस्था में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के मुद्दे उठे। चर्चा केवल विरोध तक सीमित नहीं रही, बल्कि सर्व समाज ने अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा। बैठक में उठी आवाज के केंद्र में सवाल था कि शिक्षा से जुड़े नियमों…
राजनांदगांव। पटरी पार के कांग्रेस नेता आसिफ अली ने डीआरएम से अंडरब्रिज के काम में तेजी लाने मांग की। उन्होंने बताया कि तीन माह पहले लगातार आंदोलन किया था। अक्टूबर में काम शुरू करने लिखित आश्वासन मिला था। अक्टूबर माह लगते ही रेलवे अफसरों से संपर्क कर रहें है। उन्होंने डीआरएम को बताया कि अंडरब्रिज निर्माण की धीमी गति के कारण रेलवे ओवरब्रिज पर बढ़े ट्रैफिक दबाव, आए दिन जाम और हादसे होने की समस्या से अवगत कराया। पटरीपार दर्जनभर से ज्यादा वार्ड की करीब 70 हजार से ज्यादा आबादी परेशान है। नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक कुमार गुप्ता ने…