Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर, एसपी की कुर्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठाना नियम विरूद्ध कार्य : कुलबीर सिंह छाबड़ा
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर, एसपी की कुर्सी पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बैठाना नियम विरूद्ध कार्य : कुलबीर सिंह छाबड़ा

    timesofcgBy timesofcgNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खेल गतिविधियों के लिए समीक्षा बैठक 12 नवंबर को ली, जिसमें स्वयं कलेक्टर की कुर्सी पर बैठकर अपने बाजू में भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को बैठाया है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के क्रम में कलेक्टर आईएसएस जितेन्द्र यादव तथा आईपीएस एसपी अंकिता शर्मा को बैठाकर प्रोटोकाल को दरकिनार कर दिया, जिसको लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में गुरूवार 13 नवंबर को कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह को पद के दुरूपयोग पर कार्यवाही करने एवं छग विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।
    जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह आईएएस पद और आईपीएस पद की गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए। कलेक्टर आईएसएस जितेन्द्र यादव व एसपी अंकिता शर्मा दोनों सम्मानित अधिकारी यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर यह पद मिला है। चूंकि यह भाजपा कार्यालय नहीं है, यह प्रशासनिक कार्यालय है और यहां पर स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि भाजपा संगठन के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को अपने बाजू में बैठाकर आईएएस पद और आईपीएस पद की गरिमा को कलंकित किया जा रहा है। इस तरह विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के पद पर बैठे डा. रमन सिंह की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि गरिमामय पद की अनुशासित प्रक्रियों का पालन न कर भाजपा संगठन और भाजपा पार्टी के सामने इन वरिष्ठ अधिकारियों की पद की गरिमा को ठेस पहंुचाया है। जो डॉ. रमन सिंह भाजपा पार्टी को संरक्षण देने का प्रभाव स्पष्ट दिखा रहे हैं जो कि विधानसभा अध्यक्ष पद के नियमो के अनुरूप नहीं है, क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष का पद किसी पार्टी के कार्य के लिए नहीं होता है। डॉ. रमन सिंह द्वारा ली गई बैठक के समाचार पत्रों में आयी फोटो में बैठक क्रम से प्रमाणित है। जबकि आईएसएस और आईपीएस, यूपीएससी जैसे परीक्षा में कठिन संघर्ष कर इन पदों पर सुसज्जित होते है। ऐसे परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पदों में आए अधिकारियों की जगह पर भाजपा संगठन के अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को विधानसभा अध्यक्ष ने अपने बाजू (कलेक्टर एवं एसपी की खुर्सी) तक बैठाया है, ये यूपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण आईएएस, आईपीएस पदों का मूल्यांकन-सम्मान विधानसभा अध्यक्ष डा. ीरमन सिंह सिंह ने किया है।
    श्री छाबड़ा ने सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रपति महोदया से निवेदन किया है कि छग विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सिंह के ऊपर नियमानुसार कार्यवाही हो और विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाया जाए, अन्यथा यूपीएससी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए ये प्रतिष्ठा का चिन्ह हैं और डॉ. रमन सिंह पर कार्यवाही नहीं होना आईएएस, आईपीएस, यूपीएससी के पदों पर और परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों पर कुठाराघात होगा।
    ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, अशोक फडनवीस, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, शमसुद्दीन सैफी, कुंजलाल साहू, हरिलाल सिन्हा, सूरज शर्मा, अभिमन्यु मिश्रा, शुभम ललवानी, विशु अजमानी, तौसिफ गोरी, मयंक सोनी, परवेज खान, ऋषि शास्त्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.