Close Menu
    What's Hot

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » वाहन स्वामी घर बैठे कर सकेंगे ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान
    राजनांदगांव

    वाहन स्वामी घर बैठे कर सकेंगे ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान

    news_syncBy news_syncNovember 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। यातायात नियमों के उल्लंघन पर जारी ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने और उसका भुगतान करने के लिए वाहन स्वामियों को अब कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए भारत सरकार के परिवहन पोर्टल के माध्यम से ई-चालान की जानकारी देखने और लंबित चालानों का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। वाहन स्वामी घर बैठे ही इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

    अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव ने बताया कि ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने और भुगतान के लिए भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। यहां व्हीकल नंबर विकल्प का चयन कर वाहन का पंजीयन क्रमांक और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद ‘गेट डिटेल’ पर क्लिक करने पर संबंधित वाहन के विरुद्ध जारी ई-चालानों का विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

    लंबित चालान का भुगतान करने के लिए संबंधित चालान के सामने दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करना होगा अथवा पे-नाउ विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड सहित अन्य डिजिटल भुगतान विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है। भुगतान सफल होने पर संबंधित ई-चालान में इसकी प्रविष्टि दर्ज हो जाएगी। वाहन स्वामी भुगतान की रसीद भी प्राप्त कर सकेंगे।

    *फर्जी लिंक से भुगतान नहीं करने की अपील*

    अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जिले के सभी वाहन स्वामियों से अपने वाहनों के विरुद्ध जारी लंबित ई-चालानों की जानकारी लेकर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों को सावधान करते हुए कहा कि ई-चालान का भुगतान केवल भारत सरकार की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, फर्जी संदेश या अनधिकृत वेबसाइट के जरिए भुगतान करने से बचें।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    पशुधन विकास विभाग की व्यवस्था चरमराई : नए उपसंचालक के आते ही कलेक्टर दर के वाहन चालक हटाए, डॉक्टरों की कमी से पशु चिकित्सा व्यवस्था ठप

    November 20, 2026

    कमला कॉलेज में सतही अलंकरण पर कार्यशाला संपन्न, छात्राओं ने सीखे स्वरोजगार के हुनर

    November 20, 2026
    Top Posts

    इंदिरा जयंती पर कांग्रेस भवन में विविध आयोजन, संगठनात्मक मजबूती का लिया संकल्प

    November 20, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं की धूम

    November 20, 2026

    जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 नवंबर को, लोककला से नवाचार तक प्रतिभा दिखाएंगे युवा

    November 20, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    डोंगरगांव में युवा खेल प्रतियोगितापूर्व सैनिकों ने बढ़ाया हौसला, कबड्डी व दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम

    November 20, 2026

    पशुधन विकास विभाग की व्यवस्था चरमराई : नए उपसंचालक के आते ही कलेक्टर दर के वाहन चालक हटाए, डॉक्टरों की कमी से पशु चिकित्सा व्यवस्था ठप

    November 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.