Close Menu
    What's Hot

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    October 22, 2026

    खून से रंगी दीवारों को गिराने हेतु प्रशासन एवं नगर निगम का जताया आभार

    October 22, 2026

    280 से अधिक दिव्यांगों व बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई और लेवल की जांच कर रिपोर्ट सौंपें : सचिव मुकेश बंसल
    राजनांदगांव

    सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई और लेवल की जांच कर रिपोर्ट सौंपें : सचिव मुकेश बंसल

    news_syncBy news_syncOctober 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने गुरुवार को राजनांदगांव से अंबागढ़ चौकी मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य, ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल तथा ग्राम सुखरी से दीवानभेड़ी तक बन रही सड़क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान सचिव श्री बंसल ने फोरलेन सड़क चौड़ीकरण कार्य में सड़क की चौड़ाई, लेवलिंग और विभिन्न परतों के निर्माण की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) की निर्धारित चौड़ाई व मोटाई की स्थल पर जांच की जाए और सड़क के लेवल तथा मार्किंग का सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

    पैरी नाला पुल और सुखरी-दीवानभेड़ी सड़क की जांच
    ग्राम पैरी नाला में निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते हुए सचिव ने नीव, पिलर, कैप व अन्य संरचनात्मक कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने पुल निर्माण में जल निकासी की समुचित व्यवस्था और तकनीकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।

    वहीं, सुखरी से दीवानभेड़ी मार्ग के निरीक्षण के दौरान खुदाई और बेस निर्माण की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्माण कार्यों की वीडियोग्राफी कराने और आवश्यक अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित करने को कहा।

    वीडियोग्राफी और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
    सचिव बंसल ने स्पष्ट कहा कि विभागीय अधिकारी केवल कार्यालयों में न बैठें, बल्कि निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करें। ठेकेदारों से तय कार्ययोजना के अनुसार काम लिया जाए और यदि कहीं भी लापरवाही पाई जाती है तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।

    निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे उपस्थित:
    इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, दुर्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एन.के. जयंत, अधीक्षण अभियंता श्रीमती अपर्णा चौरपगार और कार्यपालन अभियंता सुश्री रितु खरे सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    October 22, 2026

    खून से रंगी दीवारों को गिराने हेतु प्रशासन एवं नगर निगम का जताया आभार

    October 22, 2026

    280 से अधिक दिव्यांगों व बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

    October 22, 2026

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण : भूमि के क्रय-विक्रय व नामांतरण पर लगा प्रतिबंध हटा, कलेक्टर ने दी राहत

    October 22, 2026

    डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह में चलेगा पीडब्ल्यूडी का दफ्तर, सचिव मुकेश बंसल ने दिए 15 से 20 दिनों में मरम्मत के निर्देश

    October 22, 2026

    गौरी नगर में शासकीय जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाया

    October 22, 2026
    Top Posts

    मांस विक्रय के लिए निर्धारित स्थल की मांग पर सर्वसमाज एकजुट

    October 22, 2026

    खून से रंगी दीवारों को गिराने हेतु प्रशासन एवं नगर निगम का जताया आभार

    October 22, 2026

    280 से अधिक दिव्यांगों व बुजुर्गों को बांटे गए सहायक उपकरण

    October 22, 2026

    सड़क की चौड़ाई, जीएसबी की मोटाई और लेवल की जांच कर रिपोर्ट सौंपें : सचिव मुकेश बंसल

    October 22, 2026

    टेड़ेसरा से पटेवा मार्ग चौड़ीकरण : भूमि के क्रय-विक्रय व नामांतरण पर लगा प्रतिबंध हटा, कलेक्टर ने दी राहत

    October 22, 2026

    डोंगरगांव के पुराने विश्राम गृह में चलेगा पीडब्ल्यूडी का दफ्तर, सचिव मुकेश बंसल ने दिए 15 से 20 दिनों में मरम्मत के निर्देश

    October 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.