Close Menu
    What's Hot

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और सादगी के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

    October 2, 2026

    कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
    मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    news_syncBy news_syncOctober 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सहभागिता एवं कल्याण के उद्देश्य से आज सियान मितान सप्ताह-2026 का शुभारंभ किया गया। यह सात दिवसीय विशेष अभियान 01 से 07 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

    अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, सेवा कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद गतिविधियां, साइबर अपराध एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम तथा सम्मान समारोह शामिल हैं।

    आज के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर महोदया द्वारा 100 वरिष्ठ नागरिकों का शॉल श्रीफल,छाता और गमछे से सम्मान किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके साथ संवाद, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पर विशेष जोर दिया गया। अभियान का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को समझना, उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को प्रोत्साहित करना है।

    सप्ताह के दौरान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, स्वास्थ्य जांच, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजक गतिविधियों और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

    इस अभियान में जनभागीदारी के तहत जन कल्याण सामाजिक संस्थान, राजनांदगांव; गायत्री आरोग्य प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, धमतरी; एवं सुख शांति समाधान योग संस्था, नया रायपुर का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

    जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।

    सियान मितान सप्ताह-2026 का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मीयता प्रदान करते हुए एक सशक्त, संवेदनशील और समावेशी समाज का निर्माण करना है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    जनता के बीच सक्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, जिलेभर में दौरे और विकास कार्यों की समीक्षा

    May 2, 2026

    मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में पुलिस को बड़ी कामयाबी, माओवादियों का हथियार जखीरा बरामद

    March 30, 2026

    हनुमान जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन

    March 29, 2026

    अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां

    March 18, 2026

    नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार

    March 16, 2026

    नदी में रेत के भीतर मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में सनसनी

    March 6, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.