Close Menu
    What's Hot

    बिजली के बढ़े दामों के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, घर-घर पहुंचकर जुटाया जनसमर्थन

    October 6, 2026

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    आईटीबीपी जवानों और पूर्व छात्रों के सहयोग से पीएम श्री नवोदय विद्यालय में रोपे गए 180 नारियल के पौधे

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन
    छत्तीसगढ़

    अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को दिया समर्थन

    timesofcgBy timesofcgAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने आज एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल को समर्थन दिया। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष डॉ. किरण गायकवाड़ और सलाहकार राकेश कुर्रे ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद शमसुल आलम ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को सशक्त समर्थन दिया।
    आलम ने अपने संबोधन में कहा, यह सरकार बहरी सरकार है। एनएचएम कर्मचारी 2005 से मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन 20 साल बाद भी उन्हें वह सम्मान और अधिकार नहीं मिला, जो नियमित स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलते हैं। कोरोना जैसे संकट में भी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी सेवा दी, लेकिन आज उन्हें अपनी जायज मांगों के लिए घंटों हड़ताल करनी पड़ रही है।
    शमसुल आलम ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों के संघर्ष को लेकर सरकार की उदासीनता निंदनीय है। उन्होंने आगे कहा, इस सरकार को यह याद रखना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र सिर्फ धान ही नहीं, बल्कि अपनी आवाज भी उठाना जानते हैं। अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
    आलम ने कहा कि अगर 10 बिंदुओं पर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जातीं, तो अजीत जोगी युवा मोर्चा और एनएचएम कर्मचारी रायपुर में बड़े प्रदर्शन का आयोजन करेंगे। इस प्रदर्शन में पूर्व अकलतरा विधानसभा प्रत्याशी रिचा जोगी भी शामिल होंगी, और भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र विरोध दर्ज कराया जाएगा।
    इस अवसर पर शमसुल आलम के साथ युवा मोर्चा के जिला महासचिव ऋषभ रामटेक और वरिष्ठ नेता महेश मेश्राम भी मौजूद थे। शमसुल आलम के संबोधन के बाद एनएचएम कर्मचारियों में जोश का संचार हुआ और उनके संघर्ष के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता दिखी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में तीसरे विकल्प की कवायद : 25 अक्टूबर को व्यापक राजनीतिक बैठक, रायपुर में जुटे कई दलों के नेता

    October 6, 2026

    देशभर के 128 उत्कृष्ट शिक्षकों के साथ ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित हुईं शिक्षिका चित्रा साहू

    October 5, 2026

    लता फाउंडेशन ने जयपुर में आयोजित किया अंतर्राष्ट्रीय उत्कर्ष श्री सम्मान समारोह, छत्तीसगढ़ के डॉ. हेमशंकर साहू हुए सम्मानित

    October 4, 2026

    सियान मितान सप्ताह में 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने लिया प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ

    October 4, 2026

    जयपुर में कल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह, डॉ. हेमशंकर साहू को मिलेगा उत्कर्ष सम्मान

    October 3, 2026

    सियान मितान सप्ताह का शुभारंभ, 100 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    October 2, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.