Close Menu
    What's Hot

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा
    राजनांदगांव

    आवसीय पट्टा योजना सर्वे में अनियमितता, आसिफ अली ने प्रशासन को घेरा

    news_syncBy news_syncOctober 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्वामित्व योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र में पट्टा वितरण के लिए राजस्व विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वेक्षण में बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। कांग्रेस नेता आसिफ अली ने प्रमाण सहित तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सीधा हमला बोला है।

    मामला वार्ड क्रमांक 11 राजेन्द्र प्रसाद वार्ड स्टेशनपारा के खसरा नंबर 80 का है। राजस्व अमले ने एक ही भू-खंड का दो अलग-अलग बार सर्वे कर दिया है। इससे भी गंभीर बात यह है कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के मुखिया, जिनके नाम पर नियमानुसार पट्टा दर्ज होना चाहिए था, उनका नाम ही सर्वे सूची से गायब कर दिया गया है और दोनों बार परिवार की अलग-अलग संतानों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं।

    आसिफ अली ने कहा कि यह कोई सामान्य चूक नहीं, बल्कि गरीबों के हक पर सीधा हमला है। एक ही जमीन का दोहरा सर्वेक्षण और वास्तविक पात्र व्यक्ति को ही बाहर करना यह साबित करता है कि सर्वे बिना मौके के सत्यापन के किया जा रहा है। इससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।

    ज्ञापन में मांग की गई है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर पूर्व और वर्तमान सर्वे के अभिलेखों, नक्शों और प्रतिवेदनों का मिलान कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए। जांच पूर्ण होने तक संबंधित सूची के आधार पर अग्रिम कार्रवाई को स्थगित रखा जाए, अनियमितता प्रमाणित होने पर पूरी सर्वे सूची को निरस्त कर पूरे क्षेत्र में नियमानुसार पुनः सर्वेक्षण कराया जाए और इस दोहरे सर्वे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

    आसिफ अली ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधार नहीं किया गया और अन्य वार्डों में भी ऐसी त्रुटियां सामने आईं तो कांग्रेस को तहसील कार्यालय के समक्ष धरना तथा उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर महोदय को भी प्रेषित की गई है। इस दौरान वार्ड न 11 के पार्षद छोटे लाल रामटेके,शेख अनीश, जितेंद्र साहू,सावन पाल,ऋषि रजक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    31 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार का अंतिम मौका, महापौर ने की अपील

    October 12, 2026

    मेगा शिविर में मिले 11 आवेदन, 14 को लखोली में लगेगा अंतिम कैंप

    October 12, 2026

    निर्वाचन आयोग की कार्य प्रणाली से आम जनता परेशान : कांग्रेस

    October 12, 2026

    मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरंग गरबा नाइट का शुभारंभ, पहले दिन जमकर थिरके युवा

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में राजनांदगांव के 26 खिलाड़ियों को मिला स्थान

    October 12, 2026

    13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण

    October 12, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.