Close Menu
    What's Hot

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » एमएमसी जोन में हाक फोर्स और माओवादियों की मुठभेड़, फायरिंग की आड़ लेकर डेरा छोड़ भाग खड़े हुए माओवादी
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    एमएमसी जोन में हाक फोर्स और माओवादियों की मुठभेड़, फायरिंग की आड़ लेकर डेरा छोड़ भाग खड़े हुए माओवादी

    timesofcgBy timesofcgDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) जोन के माओवादियों के सरेंडर की अपील के बीच छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर फिर एक बार हाक फोर्स और माओवादियों का आमना-सामना हुआ है। सर्चिंग आपरेशन के दौरान शनिवार की दोपहर एमपी की फोर्स और माओवादियों के बीच एक्सचेंज आफ फायर हुआ। इसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन माओवादियों को अपना सारा सामान छोड़कर भागना पड़ा। बालाघाट एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
    यह मुठभेड़ सरहदी क्षेत्र में मातघाट के पास हुई है जो कि मध्यप्रदेश की सीमा में आता है। यह क्षेत्र खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले से लगा हुआ है। बीते 19 नवंबर को भी इसके ही करीब माओवादियों से मुठभेड़ में हाक फोर्स के निरीक्षक आशीष शर्मा का बलिदान हुआ था। माओवादी यहां डेरा डाले हुए थे। फोर्स को आगे बढ़ता देख फायरिंग की आड़े लेकर वे डेरा छोड़ भाग खड़े हुए। फोर्स ने मौके से माओवादियों के रोजमर्रा के सामान, साहित्य, दवाईयां और अन्य वस्तुएं बरामद की है। दूसरी ओर छत्तीसगढ़ की ओर से किसी तरह का आपरेशन शुरु किए जाने की पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है।
    बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एसपी के अनुसार दोपहर करीब 12.30 बजे माताघाट इलाके में यह मुठभेड़ हुई, जो बालाघाट सीमा के भीतर आता है। माओवादियों की संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी। फायरिंग रुकने के बाद माओवादी अपना डेरा छोड़कर भाग निकले। मौके से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में दैनिक उपयोग की सामग्री, विस्फोटक, वायर, मेडिकल किट और अन्य सामान बरामद किया।
    गौरतलब है कि शुक्रवार को ही राजनांदगांव पुलिस ने एमएमसी जोन के नक्सलियों से सरेंडर की अपील की है। इससे पहले 26 नवंबर को स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर और एमएमसी जोन के प्रवक्ता इनामी नक्सली विकास नागपुरे ने अपने 10 साथियों के साथ गोंदिया में महाराष्ट्र पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षाबलों के मजबूत दबाव के कारण माओवादी लगातार ठिकाने बदलने पर मजबूर हैं। वे एक स्थान पर टिक नहीं पा रहे हैं और लगातार डेरे खाली कर भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब माओवादियों को स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग भी नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने उन्हें किसी भी प्रकार से सहायता नहीं देने का संकल्प लिया है। यही कारण है कि माओवादी राशन, दवाइयों और अन्य आवश्यक वस्तुओं के लिए मोहताज होते जा रहे हैं। कई क्षेत्रों में उनकी खाद्य सामग्री भी खत्म होने की स्थिति में है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हिंदू जागरण मंच ने किया भव्य शोभायात्रा का स्वागत

    November 23, 2026

    कौशल रखने वाले युवाओं की बढ़ेगी मांग, आने वाला समय हुनरमंद लोगों का होगा : कमलेश प्रजापति

    November 23, 2026

    जनता युवा कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया जोरदार प्रदर्शन, भ्रष्टाचार एवं जनहित के छह प्रमुख मुद्दों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, शमसुल आलम बोले- सरकारी धन की बंदरबांट और जनता की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

    November 23, 2026

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.