Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कटे हुए पीपल की स्मृति में बनेगा हनुमान मंदिर, विधायक यशोदा वर्मा ने की तीन लाख की घोषणा
    छत्तीसगढ़

    कटे हुए पीपल की स्मृति में बनेगा हनुमान मंदिर, विधायक यशोदा वर्मा ने की तीन लाख की घोषणा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। ग्राम सर्रागोंदी में आस्था और पर्यावरण की मिसाल बना वर्षों पुराना पीपल का वृक्ष अब सिर्फ यादों में शेष रह गया है। रात के अंधेरे में हुए इस पेड़ की कटाई ने न सिर्फ गांव की प्रकृति को आहत किया, बल्कि 91 वर्षीय वृक्षारोपणकर्ता देवला बाई पटेल के हृदय को भी गहरा दुख पहुंचाया। इस पीपल वृक्ष को उन्होंने अपने हाथों से 22 वर्ष पूर्व लगाया था और पुत्रवत स्नेह से उसकी देखरेख करती रहीं।

    घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा रविवार को गांव पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और देवला बाई पटेल से मिलकर संवेदना जताई। देवला बाई की आंखों में आंसू देखकर विधायक भी भावुक हो उठीं।

    मंदिर निर्माण की घोषणा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विधायक वर्मा ने उसी स्थान पर हनुमान मंदिर निर्माण के लिए ₹3 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंदिर की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण के लिए आगे भी हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस घोषणा के साथ ही पूरे गांव में हर्ष की लहर दौड़ गई।

    विधायक वर्मा ने मौके पर रुद्राक्ष के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पेड़ों की रक्षा करें और गांव को हरा-भरा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

    विकलांग युवक को मिलेगा ट्राईसाइकिल
    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विकलांग युवक विश्राम यादव को देखकर विधायक ने जिला कलेक्टर से ट्राईसाइकिल दिलाने का आश्वासन भी दिया, जिससे उसकी दिनचर्या आसान हो सके।

    ग्रामीणों में संतोष और श्रद्धा
    देवला बाई ने विधायक को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह निर्णय उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन गया है। ग्रामीणों के चेहरों पर भी संतोष और श्रद्धा की झलक साफ दिखाई दी।

    इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनराखन देवांगन, सरपंच फुलेशवरी साहू, उपसरपंच मेघू राम साहू, ग्राम पटेल सुखदेव साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, शेखर दास वैष्णव, भूपेंद्र वर्मा, राहुल सिंह, रामअवतार साहू, संजय सिंह, सुखदेव पटेल, हरिदर्शन डीमर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.