Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » कलेक्टर ने पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के कार्यों का निरीक्षण, मछली उत्पादन और रोजगार में बढ़ोतरी
    छत्तीसगढ़

    कलेक्टर ने पीएम मत्स्य सम्पदा योजना के कार्यों का निरीक्षण, मछली उत्पादन और रोजगार में बढ़ोतरी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला: कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत मछली पालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का आज स्थल भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्रामों में तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक पॉण्ड और हेचरी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।

    कलेक्टर ने सर्वप्रथम ग्राम वासड़ी (घोटिया), विकासखंड मानपुर में हितग्राही श्री रोहित सलामे के 0.20 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले बायोफ्लॉक पॉण्ड का अवलोकन किया। योजना के तहत उनके निजी भूमि पर पॉण्ड निर्माण हेतु 16.80 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 3.00 लाख रुपये की आय हो रही है।

    इसके बाद कलेक्टर ने जिले की पहली मछली बीज उत्पादन हेचरी का निरीक्षण किया, जो 4.00 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर निर्माणाधीन है। इस हेचरी से प्रतिवर्ष लगभग 1.00 करोड़ स्टैंडर्ड फ्राई का उत्पादन होगा। हेचरी निर्माण के लिए शासन द्वारा 25.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माण समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। हेचरी के पूरा होने से जिले के मछली पालकों को गुणवत्तापूर्ण मछली बीज शासकीय दर पर उपलब्ध होंगे और जिला मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा।

    ग्राम खड़गांव, विकासखंड मानपुर में श्री कचरू राम सलामे के 2.00 हेक्टेयर क्षेत्र में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण भी किया गया। इस परियोजना के लिए 14.00 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। तालाब निर्माण पूर्ण होने के बाद हितग्राही को प्रतिवर्ष लगभग 10.00 लाख रुपये की आय और 5 से 6 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    ग्राम गिधाली, विकासखंड मोहला में श्रीमती संतोषी बाई मण्डावी और श्री हमेन्द्र मण्डावी द्वारा चल रहे तालाब और बायोफ्लॉक पॉण्ड निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। इन इकाइयों से प्रतिवर्ष लगभग 10 टन मछली उत्पादन और 4-5 लोगों को रोजगार मिलेगा।

    कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के साथ आधुनिक तकनीकों जैसे केज कल्चर, बायोफ्लॉक और तालाब निर्माण को बढ़ावा देने से किसानों और मछुआरों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इससे जिले की मत्स्योत्पादन क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है।

    निरीक्षण के दौरान मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री एस.के. साहू, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री डी.के. उर्वशा, मत्स्य निरीक्षक श्री गौरांक वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.