Close Menu
    What's Hot

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » खड़गांव में दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण, बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    छत्तीसगढ़

    खड़गांव में दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरण, बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    timesofcgBy timesofcgDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग ने खड़गांव में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया। इसमें लगभग 200 हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, छड़ी आदि वितरित किए गए।

    शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने कहा कि यह पहल सशक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रेरित करते हुए कहा कि सहायक उपकरण उनके सपनों को पंख देंगे। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने कहा कि सभी को समान अधिकार के साथ जीवन जीने का अवसर मिलना चाहिए।

    शिविर का आयोजन लौह अयस्क समूह, दुलकी खदान भिलाई, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एलिम्को के सहयोग से हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही दिव्यांग कलाकारों ने नृत्य, गायन और लोक कला में अपनी प्रतिभा दिखाई। छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच पुरवईया झमाझम पेंदाकोड़ा के कलाकारों ने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

    शिविर में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न खेल भी आयोजित किए गए। मटका फोड़, कुर्सी दौड़, गोला फेक और गोली चम्मस में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुकलू राम, प्रीति, चित्ररेखा, जगदीश सहित अन्य प्रतिभागियों ने जीत हासिल की।

    उपस्थित रहे: उपाध्यक्ष जिला पंचायत भोजेश शाह, जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा मांडवी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेखा कोठारी, सरपंच श्रीमती रमिला धुर्वे, विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और आमजन।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    प्रभारी सीईओ को वित्तीय अधिकार देने के मामले में हाईकोर्ट सख्त, शासन सहित नौ प्रतिवादियों को नोटिस

    November 20, 2026

    ईस्टजोन अंतर विश्वविद्यालयीन हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए कमला कॉलेज की पांच छात्राओं का चयन

    November 20, 2026

    दुर्गम वनांचल के ग्राम सुडियाल तक पहुंचेगी बिजली, 44.40 लाख से हो रहा लाइन विस्तार

    November 19, 2026

    शिक्षिका चन्द्रिका टोडर को मिला नवदीप गुरु गौरव सम्मान

    November 17, 2026
    Top Posts

    ई-ऑफिस व एआई के इस्तेमाल से शासकीय कामकाज में आएगी तेजी : कलेक्टर

    November 21, 2026

    राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में गूंजी किलकारी, एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

    November 21, 2026

    संस्कारधानी को सौगात : 7.36 करोड़ से शहर के 4 वार्डों में मिलेगा 24 घंटे पानी, अमृत मिशन 2.0 के तहत मिली मंजूरी

    November 21, 2026

    यूपी में भाजपा की चुनावी तैयारी तेज, छत्तीसगढ़ की महिला नेत्रियां फतेहपुर-जहानाबाद में सक्रिय

    November 21, 2026

    ‘समन्वय 2026-27’ में विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल से दिखाई नवाचार की प्रतिभा

    November 21, 2026

    भाजपाईयों ने किया देवी-देवताओं का अपमान : कुलबीर छाबड़ा

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.