Close Menu
    What's Hot

    सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 1, 2026

    गाली-गलौच करने से मना करने पर युवक पर पत्थर व टूटी बोतल से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    October 1, 2026

    एसआईआर के खिलाफ आप ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन : भूपेश तिवारी ने सीईसी पर कार्रवाई और मतदाता सूची की जांच की मांग की

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » गाली-गलौच करने से मना करने पर युवक पर पत्थर व टूटी बोतल से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
    राजनांदगांव

    गाली-गलौच करने से मना करने पर युवक पर पत्थर व टूटी बोतल से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    news_syncBy news_syncOctober 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। गाली देने से मना करने की मामूली सी बात पर एक युवक पर पत्थर एवं शराब की टूटी बोतल से जानलेवा हमला करने वाले शातिर आरोपी को सोमनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित के सिर, गर्दन और पेट पर घातक वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    फोन न उठाने की बात पर शुरू हुआ विवाद

    थाना सोमनी में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को पीड़ित को उसके परिचित देवेन्द्र कुमार लहरे उर्फ गट्टू ने मिलने के लिए बुलाया था। जब पीड़ित ग्राम अंजोरा स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचा, तो आरोपी देवेन्द्र ने फोन न उठाने का ताना मारते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा गाली देने से मना करने पर आरोपी उग्र हो गया और उसने पास पड़े पत्थर से पीड़ित के सिर पर जोरदार वार कर दिया। इतने से भी मन न भरने पर उसने पास पड़ी शराब की खाली बोतल फोड़कर उसके नुकीले टुकड़ों से पीड़ित के गर्दन और पेट पर कई वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

    मामले की गंभीरता देख गठित की गई पुलिस टीम

    पीड़ित की शिकायत पर सोमनी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 109(1) के तहत अपराध दर्ज किया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक के.पी. मरकाम के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गई।

    पूछताछ में कबूला जुर्म, भेजा गया जेल

    सोमनी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेन्द्र कुमार लहरे उर्फ गट्टू (18 वर्ष), निवासी ग्राम फुसेरा (धमतरी), हाल मुकाम कोपेडीह (सोमनी) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 1, 2026

    एसआईआर के खिलाफ आप ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन : भूपेश तिवारी ने सीईसी पर कार्रवाई और मतदाता सूची की जांच की मांग की

    October 1, 2026

    विवादित प्रभारी उप संचालक डॉ. अनूप चटर्जी हटाए गए, विकासखंड में पदस्थ

    October 1, 2026

    नगर निगम के 3 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई : महापौर बोले- सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलेगा अनुभव का लाभ

    September 30, 2026

    राइस मिल में शराब के नशे में घुसकर विवाद करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 30, 2026

    मवेशी तस्करी पर तुमड़ीबोड़ पुलिस का बड़ा एक्शन : फरार तीन और आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    September 30, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

    October 1, 2026

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.