Close Menu
    What's Hot

    दुर्गा पंडालों और विसर्जन में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : पॉली पेपर का बिल्कुल न करें उपयोग, आयुक्त मरकाम की अपील

    October 17, 2026

    गोवंश वध मामले का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस ने एक अपचारी समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    October 17, 2026

    नवागांव सैनिटेशन पार्क पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण का किया औचक निरीक्षण

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » गोवंश वध मामले का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस ने एक अपचारी समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
    राजनांदगांव

    गोवंश वध मामले का सनसनीखेज खुलासा : पुलिस ने एक अपचारी समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

    news_syncBy news_syncOctober 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के चिखली चौकी क्षेत्र अंतर्गत गौरीनगर इलाके में गोवंश के कटे सिर मिलने की सनसनीखेज और गंभीर घटना का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चिखली पुलिस व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए गाय की हत्या कर गोमांस बेचने वाले एक अपचारी बालक समेत कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और स्कूटी भी जब्त कर ली गई है।

    क्या था पूरा मामला?
    पुलिस से मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार, गत 14 अक्टूबर 2026 को चिखली चौकी में प्रार्थी ने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गौरीनगर स्थित शीतला तालाब के पास किसी अज्ञात आरोपी द्वारा हिंदू धर्म की आस्था के प्रतीक गोवंश (गाय) का सिर काटकर फेंक दिया गया है। इससे पहले 12 अक्टूबर को भी गौरीनगर के निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास गाय का कटा हुआ सिर बरामद हुआ था। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान हुई इस दुर्दांत घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और सनसनी फैल गई थी।

    सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी सहायता ली। फुटेज की बारीकी से जांच करने पर कुछ संदिग्ध लोग रात के वक्त सड़क पर बैठे मवेशियों को अपने साथ हांककर ले जाते हुए दिखाई दिए।

    फुटेज में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान गौरीनगर निवासी अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, उसकी पत्नी और बेटी के रूप में की गई। जब पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो मुख्य आरोपी अब्दुल अलीम ने अपनी पत्नी, बेटी और अन्य साथियों के साथ मिलकर गोवंश को हलाल कर काटने और उसका मांस बेचने की बात स्वीकार कर ली।

    आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने दोनों गायों के सिर गौरीनगर अंडरब्रिज और शीतला तालाब में फेंके थे। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो नग सुत्ता, एक संटी (चाकू) और सिर फेंकने में इस्तेमाल की गई स्कूटी (क्रमांक सीजी 24 आर 6360) जब्त कर ली गई। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 299, 325, 238, 3(5) तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उन्हें जेल भेज दिया गया।

    गिरफ्तार आरोपियों के नाम
    इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने निम्नलिखित 10 वयस्क आरोपियों और एक अपचारी को दबोचा है:

    अब्दुल अलीम उर्फ कनवा (39 वर्ष), निवासी- यशोधरा नगर, नागपुर (महाराष्ट्र), हाल मुकाम- गौरीनगर वार्ड नं. 13, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    अंजुम बेगम (35 वर्ष), पति- अब्दुल अलीम उर्फ कनवा, निवासी- यशोधरा नगर, नागपुर (महाराष्ट्र), हाल मुकाम- गौरीनगर वार्ड नं. 13, ओपी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    सलमान खान (19 वर्ष), निवासी- देवनगर गौरीनगर, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    मोहम्मद साकिर खान (20 वर्ष), निवासी- गौरीनगर सुलभ के पास, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    मोईन गौरी (35 वर्ष), निवासी- स्टेशनपारा वार्ड नं. 11, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    आरिफ कुरैशी (39 वर्ष), निवासी- कसाईपारा, थाना कोतवाली के पीछे, राजनांदगांव।

    सलिम अख्तर (42 वर्ष), निवासी- गौरीनगर देवनगर के सामने, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    सैय्यद नदीम (38 वर्ष), निवासी- स्टेशनपारा श्रीराम किराना स्टोर्स के पास, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    मोहम्मद सिराज (46 वर्ष), निवासी- शंकरपुर छोटा तालाब के पास, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।

    मोहम्मद तौहिद रजा खान (28 वर्ष), निवासी- गौरीनगर अचानकनगर, पुलिस चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव।
    (साथ ही एक अपचारी बालक को भी विधि के अनुसार हिरासत में लिया गया है)

    पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
    इस अंधे और संवेदनशील मामले का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी कोतवाली उपेन्द्र शाह, सोमनी प्रभारी एमन साहू, बसंतपुर प्रभारी कौशलेन्द्र देवांगन, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उप निरीक्षक सत्तुलाल कंवर, सहायक उप निरीक्षक शत्रुहन टंडन, प्रधान आरक्षक अरुण नेताम, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, आरक्षक आदित्य सोलंकी, चंद्रकपूर आयाम, गोपाल पैकरा, सुनील बैरागी, टीकाराम ध्रुव, तामेश्वर भुआर्य, जयराम निषाद, सायबर सेल राजनांदगांव से निरीक्षक विनय पम्मार एवं उनकी टीम तथा चौकी चिखली के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    दुर्गा पंडालों और विसर्जन में स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : पॉली पेपर का बिल्कुल न करें उपयोग, आयुक्त मरकाम की अपील

    October 17, 2026

    नवागांव सैनिटेशन पार्क पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव, कम्पोस्ट प्लांट निर्माण का किया औचक निरीक्षण

    October 17, 2026

    राजस्व वसूली में सुस्ती पर आयुक्त नाराज, बड़े बकायादारों की होगी कुर्की

    October 17, 2026

    स्वस्तिमेहुल जैन के भजनों से गूंजेगा म्युनिसिपल स्कूल मैदान, विजयादशमी महोत्सव में AI आतिशबाजी बनेगी मुख्य आकर्षण

    October 17, 2026

    मां बम्लेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था की अनुराग मित्तल ने की सराहना

    October 17, 2026

    भजन-कीर्तन के बीच पदयात्रियों की सेवा में जुटी श्री राजपूत करणी सेना

    October 17, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.