Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    Home » छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन तत्पर : अरुण साव
    खेल

    छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ शासन तत्पर : अरुण साव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार भारत में महिला खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा अस्मिता हॉकी लीग चैंपियनशिप का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी राजेंद्र गोलछा, पूर्व महापौर अजीत जैन, पार्षद शिव वर्मा एवं सुनील कन्हैया साहू, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे एवं समाजसेवी राधेश्याम गुप्ता शामिल हुए।
    मुख्य अतिथि अरुण साव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मंत्री ने राजनांदगांव की हॉकी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यहां की हॉकी ने देश ही नहीं, विश्व में अपनी पहचान बनाई है।
    मंत्री साव ने विजेता टीम भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), उपविजेता टीम स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर तथा तृतीय स्थान प्राप्त खेलो इंडिया टीम को बधाई दी और कहा कि यह प्रतियोगिता प्रदेश में महिला हॉकी को मजबूती देने और नई प्रतिभाओं को पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेलों का स्तर निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए छत्तीसगढ़ के 9 खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो बेंगलुरु में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी करेंगे।
    हॉकी स्टेडियम में अपराह्ल में सांई राजनांदगांव और स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर के मध्य खेला गया। फायनल मैच बहुत संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें सांई राजनांदगांव ने स्पोटर्स हॉकी अकादमी रायपुर को 5-2 गोल से पराजित किया। मैच के प्रारंभ से ही राजनांदगांव ने रायपुर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और पहले ही मिनट में अंजली एक्का ने मैदानी गोल किया। मैच के 7वें मिनट में दुबी रावत ने मैच के 15वें मिनट में श्यामली राय 19वें मिनट और 27वें मिनट में दुबी रावत ने गोल किया था, वहीं रायपुर की ओर से काव्या और मनप्रित कौर ने 1-1 गोल किया था। सांई सेंटर राजनांदगांव ने 5-2 गोल से पराजित कर फायनल का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले गए तीसरे व चैथे स्थान के लिए खेलो इंडिया सेंटर राजनांदगांव अ ने खेलो इंडिया सेंटर ब को कड़े मुकाबले में 2-0 गोल से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस रोमांचक मुकाबले में मैच के मध्यांतर तक दोनों ही टीम ने कोई भी गोल नहीं कर पाई। मैच के मध्यांतर के बाद मैच के 32वें मिनट में खेलो इंडिया सेंटर अ के ओर से केशर साहू ने और मैच के 39वें मिनट में सुधा साहू ने गोल कर 2-0 गोल से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
    समापन समारोह में प्रमुख रूप से जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायाण धकेता, नीलामचंद जैन, रमेश डाकलिया, ऑशा थॉमस, भूषण साव, शकील अहमद (खेलो इंडिया कोच), एम वाय कुरैशी, गोपेश्वर कहरा, भुषण सॉव, राजेन्द्र जायसवाल, तारीक कुरैशी, जांहगीर खान, अय्यूब इरफान, अंसार अहमद, राकेश गढवाल, कुमारी तुलसी साहू, तीरथ गोस्वमी, देवशरण सेन, राकेश यादव पार्षद प्रतिनिधि, गगन आईच, आशुतोष सिंह, रश्मि संध्या एक्का, खेमराज सिन्हा, सुखदेव निर्मलकर, तौफिक अहमद, इंदरपाल सिंह, कृष्णा यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 20261 Views

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 20260 Views

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 20260 Views

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 टाइम्स ऑफ छत्तीसगढ़
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.